Temperature Rises, Strong Winds Cease; Rain Alert Issued

मंगलवार सुबह से मौसम खुला हुआ है।

पिछले 5 दिनों से चल रहीं हवाएं थम गई हैं। आज से दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। मगर, 19 मार्च के बाद एक बार फिर से आगरा का मौसम पलटेगा। मौसम विभाग ने 19 और 20 मार्च को आंधी और बारिश को लेकर यलो अलर्ट किया है।

.

पिछले दिनों चल रही हवा के चलते दिन का तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी लेकिन सोमवार दोपहर बाद ही हवाएं थम गईं, जिसके बाद अधिकतम तापमान में एक बार फिर से बढ़ोत्तरी हुई है। रविवार की अपेक्षा सोमवार को अधिकतम तापमान में 3.6°C की बढ़ोत्तरी हुई है। रविवार को अधिकतम तापमान जहां 31°C था वहीं, सोमवार को बढ़कर 34.6°C पर आ गया।

देखें पिछले दिनों के तापमान की स्थिति…

डेट अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
16 मार्च 34.6°C 17.1°C
15 मार्च 31.0°C 20.4°C
14 मार्च 33.3°C 19.3°C
13 मार्च 34.8°C 19.4°C
12 मार्च 37.2°C 19.4°C
11 मार्च 38.2°C 19.1°C
10 मार्च 37.5°C 19.4°C
9 मार्च 37.3°C 18.9°C
8 मार्च 37.6°C 17.7°C
7 मार्च 36.4 °C 17.8°C
6 मार्च 35.4°C 18.4°C
5 मार्च 35.5°C 18.2°C
4 मार्च 34.4°C 14.9°C
3 मार्च 33.0°C 16.0 °C
2 मार्च 33.0°C 15.7°C
1 मार्च 33.6°C 15.4°C

मंगलवार को सुबह का मौसम

मंगलवार सुबह से ही मौसम खुला हुआ है। सुबह से ही धूप निकल रही है। हवा थमी हुई। मौसम खुला रहने के कारण धूप में भी गर्माहट है। दिन में तेज धूप रहेगी। सुबह का तापमान लगभग 18°C रहा।

मौसम विभाग ने 19-20 मार्च को बारिश को लेकर अलर्ट किया है।

मौसम विभाग ने 19-20 मार्च को बारिश को लेकर अलर्ट किया है।

पिछले 5 सालों में इन दिनों मौसम

वर्ष 2022 से 2026 के बीच 16 मार्च को तापमान लगभग ऐसा ही रहा है। इस समयावधि में इस डेट को सबसे अधिक अधिकतम तापमान वर्ष 2022 को रहा था। 16 मार्च 2022 को अधिकतम तापमान 37.3°C पर पहुंच गया था।

देखें पिछले 5 साल में 16 मार्च को तापमान की स्थिति

वर्ष अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
2026 34.6°C 17.6°C
2025 33.5°C 19.4°C
2024 31.0°C 14.0°C
2023 31.4°C 19.8°C
2022 37.3°C 20.8°C
मंगलवार को दिन में तेज धूप निकलेगी।

मंगलवार को दिन में तेज धूप निकलेगी।

पूर्वानुमान

मंगलवार को दिन में धूप निकलेगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान लगभग 35°C और न्यूनतम तापमान 18°C रह सकता है। मौसम विभाग ने 19 और 20 मार्च को आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई है।

ये रह सकती है तापमान की स्थिति

डेट अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
17 मार्च 35°C 18°C
18 मार्च 35°C 19°C
19 मार्च 34°C 19°C
20 मार्च 34°C 20°C
21 मार्च 32°C 20°C

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *