![]()
आजमगढ़ जिले की शहर कोतवाली पुलिस ने शहर कोतवाली के शेखपुरा में 70 वर्षीय वृद्ध राम भुवाल चौहान की गला रेतकर हत्या करने वाले आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। 10 जून की रात में आरोपी ने घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में मृतक के बेटे कामराज चौहान ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि पिता राम भुवाल चौहान खाना खाने के बाद घर के बाहर स्थित पशु शाला के समीप कमरे में सोने चले गए थे। रात्रि में अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई थी। 15 वर्ष पुरानी रंजिश में की गई थी हत्या
पुलिस की आरोपी के साथ या मुठभेड़ उसे समय हुई जब बंसी बाजार मार्ग पर एक्सप्रेस वे पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक अभियुक्त पुलिस को देखकर बाइक से भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा चेतावनी देने के बाद भी जब आरोपी नहीं रुका और पुलिस पर फायर कर दिया तो पुलिस द्वारा की गई कंट्रोल फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पूछताछ में घायल अभियुक्त अभय चौहान उर्फ मट्टू ने बताया कि 15 वर्ष पूर्व उसकी मां के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर राम भुवाल चौहान से वह रंजीत रखता था इसी रंजिश के चलते सोते समय चाकू से गला रेतकर हत्या कर आरोपी फरार हो गया था। इंस्पेक्टर कोतवाली यादवेंद्र पाण्डेय ने बताया कि आरोपी के कब्जे से बाइक तमंचा कारतूस भी बरामद किया गया है। वही क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी का कहना है कि इस घटना के खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया गया था। उसी क्रम में मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Source link
15 साल पुरानी रंजिश के चलते की गई थी हत्या:आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़, वृद्ध की गला रेतकर हत्या करने वाला गिरफ्तार