![]()
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी पर सोशल मीडिया पर अभद्र पोस्ट मामले पर बीजेपी ने कानपुर में इस तरह की पोस्ट किए जाने पर आपत्ति जताई है। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, लेकिन अखिलेश यादव पर इस मुद्दे पर राजनीति करने का भी आरोप लगाया है। कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने इस मामले पर कहा कि बेटी का सम्मान और सुरक्षा पूरे समाज की जिम्मेदारी है। अखिलेश यादव की बेटी हो या किसी की भी हो, बेटियों का सम्मान और सुरक्षा सब मिलकर करें। इस पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। अखिलेश यादव राजनीतिक मुद्दा बना रहें हैं
उन्होंने कहा कि बीजेपी “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” मिशन पर काम करती है। योगी सरकार पहले दिन से इसको लेकर काम कर रही है। राजनीति तो सपा और अखिलेश यादव ने इस पर शुरू की। योगी जी को लेकर जो बयान दिया गया कि उनके बच्चे नहीं हैं, इसलिए ऐसा हुआ। बीजेपी ऐसे बयान का विरोध करती है। ऐसी पोस्ट की निंदा है, कार्रवाई होनी चाहिए प्रकाश पाल ने कहा कि अखिलेश यादव की बेटी हो या किसी की भी हो, बेटी की सुरक्षा और सम्मान सभी दलों को मिलकर करना चाहिए। बीजेपी इसके पक्ष में है कि ऐसे लोग जो इस तरह की पोस्ट कर रहे हैं, उनकी निंदा हो और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। अखिलेश यादव की बेटी को लेकर जिसने भी अभद्र टिप्पणी की है, उस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। बाजेपी नेता कोई अधिकृत रूप से नाम सामने नहीं आया उन्होंने कहा कि सपा अगर आरोप लगा रही है कि बीजेपी के लोग इसमें शामिल हैं, तो यह भी बताए कि कौन अधिकृत नेता है। अभी तक ऐसा कोई नाम सामने नहीं आया है। इस मामले में स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है और कार्रवाई होगी। लेकिन अखिलेश यादव ने इसे राजनीति का मुद्दा जरूर बना दिया है। बीजेपी जिला मंत्री महिला मोर्चा बोलीं
किरन तिवारी ने कहा कि सोशल मीडिया पर जो पोस्ट हो रही है, उसका बीजेपी कभी समर्थन नहीं कर सकती। हर बेटी अपनी बेटी है। पार्टी हमेशा नारी सम्मान की बात करती है। बीजेपी सरकार ने ही बेटियों के लिए यूपी में जो माहौल बनाया है, उससे अच्छा पहले कभी नहीं रहा। उन्होंने कहा कि यूपी में महिला सुरक्षा के मामलों में त्वरित कार्रवाई के आदेश पहले से ही लागू हैं। ऐसी पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
Source link
अदिति पर किए अभद्र पोस्ट पर BJP का विरोध:कानपुर में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल बोले- अखिलेश यादव इसे राजनीतिक मुद्दा बना रहे