![]()
लखनऊ में बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान बिजनौर क्षेत्र में एक बड़ा मामला पकड़ा गया। यहां एक शोरूम में ट्रांसफार्मर के मीटर से सीधे केबल जोड़कर अवैध रूप से बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा था। प्रवर्तन दल की जांच में चोरी का खुलासा हुआ। अधिकारियों को आशंका है कि इस मामले में कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत भी हो सकती है। अमौसी के अधिशासी अभियंता ए.के. शुक्ला ने बताया कि प्रवर्तन दल के निरीक्षक ने बिजनौर चौराहे के राती रोड स्थित एक शोरूम में करीब 10 किलोवाट बिजली चोरी पकड़ी। जांच में सामने आया कि ट्रांसफार्मर के मीटर से सीधे कनेक्शन लेकर शोरूम संचालित किया जा रहा था। इस मामले में पवन पांडेय के खिलाफ बिजली चोरी की एफआईआर दर्ज कराई गई है। इन पर हुआ एक्शन बिजली विभाग की कार्रवाई के दौरान शहर के विभिन्न इलाकों में 12 अन्य स्थानों पर भी बिजली चोरी पकड़ी गई। गोमती नगर के मुख्य अभियंता सुशील गर्ग ने बताया कि इंदिरा नगर सेक्टर-25 की मीनू देवी, जैनाबाद गोयला की शालिनी वर्मा और आदिल नगर के वकील अहमद के खिलाफ बिजली चोरी के मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इन इलाकों में भी हो रहा था खेल मुख्य अभियंता रवि अग्रवाल के अनुसार राजाजीपुरम, चौक और हुसैनगंज क्षेत्रों में चलाए गए अभियान में उर्मिला सिंह, कुन्दु, अब्दुल हबीब, शांति देवी, आयशा बानो, नाजिम, मोहम्मद मुन्ना, बब्बन, अब्दुल वाहिद, मोहम्मद नईम, मोहम्मद अयूब, मोहम्मद काजिम, उस्मान और आमिर के यहां बिजली चोरी पकड़ी गई। सभी मामलों में नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बिजली विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिजली चोरी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
ट्रांसफार्मर से सीधे कनेक्शन जोड़कर चला रहे थे शोरूम:लखनऊ में बिजली चोरी का बड़ा खुलासा, कुल 13 मामलों में FIR