इटावा जंक्शन के पास अधेड़ ट्रेन से घायल:सिर में गंभीर चोट, हाथ फ्रैक्चर; सैफई रेफर


इटावा शहर के जंक्शन रेलवे स्टेशन के मालगोदाम के पास सोमवार देर रात एक अधेड़ व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर आरपीएफ मौके पर पहुंची और घायल को रेलवे ट्रैक से उठाकर 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सिर में गंभीर चोट और हाथ में फ्रैक्चर होने पर बेहतर इलाज के लिए उसे आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई रेफर कर दिया। उसकी पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। आरपीएफ प्रभारी दिनेश कुमार सिंह के अनुसार सोमवार रात करीब 11 बजे इटावा से गुजर रही एक ट्रेन के लोको पायलट ने स्टेशन अधीक्षक को मेमो भेजकर रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति के घायल पड़े होने की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही आरपीएफ टीम मौके पर पहुंची और जंक्शन स्टेशन के मालगोदाम के पास पटरियों के किनारे एक अधेड़ व्यक्ति गंभीर हालत में पड़ा मिला। इसके बाद उसे तत्काल एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया। सिर में गंभीर चोट और हाथ में फ्रैक्चर जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने घायल व्यक्ति का प्राथमिक इलाज किया। जांच के दौरान उसके सिर में गहरी चोट और हाथ में फ्रैक्चर पाया गया। सिर में अधिक चोट लगने और काफी खून बह जाने की स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तुरंत आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के लिए रेफर कर दिया, जहां उसे भर्ती कराकर इलाज शुरू कराया गया। पहचान कराने के प्रयास जारी आरपीएफ के अनुसार घायल व्यक्ति की उम्र करीब 48 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। उसके पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस और रेलवे स्टाफ उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रहे हैं। हुलिया देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि वह आसपास के इलाके का रहने वाला हो सकता है और संभवतः रेलवे ट्रैक पार करते समय किसी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया होगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *