पूर्व मंत्री के भाई का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम-संस्कार:बलिया में बेटे ने दी मुखाग्नि, श्रद्धांजलि देने वालों का लगा तांता


उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी के छोटे भाई लाल बचन चौधरी का गुरुवार को दिल्ली के मैक्स अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया था। शुक्रवार को सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के उनके पैतृक गांव गोसाईंपुर में पूरे राजकीय एवं सामाजिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। सुबह से ही उनके पैतृक आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। अंतिम संस्कार से जुड़ी 5 तस्वीरें… अंतिम संस्कार में जुटे जनप्रतिनिधि अंतिम संस्कार में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव, सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद रमाशंकर राजभर, सिकंदरपुर विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी, पूर्व विधायक चंदौली प्रभु नारायण सिंह यादव, सहतवार नगर पंचायत प्रतिनिधि नीरज सिंह गुड्डू, सिकंदरपुर नगर पंचायत प्रतिनिधि संजय जायसवाल, बांसडीह विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह, बांसडीह चेयरमैन सुनिल सिंह, डॉ. मदन राय, सुरेश सिंह, अनंत मिश्रा, रामजी यादव, डॉ. उमेश चंद, जयराम पांडे और प्रयाग चौहान सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। बेटे ने दी मुखाग्नि दिवंगत के छोटे भाई पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामबचन यादव तथा पूर्व ग्राम प्रधान विश्राम यादव भी अंतिम संस्कार में उपस्थित रहे। लाल बचन चौधरी अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। उनके पुत्र चुन्नू यादव ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्म पूरी की। लाल बचन चौधरी के निधन पर क्षेत्र के राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षिक जगत से जुड़े लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया। वक्ताओं ने उनके सरल स्वभाव, सामाजिक सरोकारों और जनसेवा के प्रति समर्पण को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *