![]()
जौनपुर में शुक्रवार को हल्की धूप और बादलों की आवाजाही के बीच उमस भरी गर्मी जारी रही। पिछले 24 घंटों में जिले के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले गुरुवार को भोर में आई आंधी के कारण अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली थी। उमस भरी गर्मी के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। बुधवार को तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते लोग दिन में घरों से निकलने से बचते रहे। सुबह 10 बजे के बाद से ही सड़कें सूनी नजर आने लगी थीं। इस बीच, शीतल पेय पदार्थों की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी जा रही है। चिकित्सकों ने भीषण गर्मी से बचाव के लिए आवश्यक उपाय अपनाने की सलाह दी है। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में बारिश के साथ तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। एक सप्ताह का तापमान एक नजर में
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
5 जून 41 27
6 जून 39 28
7 जून। 39 27
8 जून. 42. 29
9 जून. 40. 28
10 जून. 42. 29
11 जून. 34. 27
12 जून 36 29
Source link