वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:बॉयफ्रेंड ने छात्रा को जबरन खिलाई अबॉर्शन पिल्स, मौत; दालमंडी में 12 मकानों का ध्वस्तीकरण शुरू

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Varanasi
  • Varanasi, Nursing Student Dies After Taking Abortion Pills In Varanasi, She Was Three Months Into Her Pregnancy. Youth Drowns To Death While Bathing In Ganga.

वाराणसी31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार, वाराणसी की कल (गुरुवार) की बड़ी खबरें…वाराणसी में 19 साल की नर्सिंग छात्रा की मौत अबॉर्शन पिल्स खाने से हुई। वह 3 महीने की प्रेग्नेंट थी। बॉयफ्रेंड ने दबाव डालकर उसे दवा खिलाई थी। उसकी लाश हॉस्टल की सीढ़ियों पर मिली थी। पुलिस ने उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है।

दालमंडी चौड़ीकरण का काम तेजी से चल रहा है। अभी तक 132 मकानों को तोड़ा जा रहा है। गुरुवार को 12 मकानों का ध्वस्तीकरण शुरू किया गया। जिसके लिए 500 पुलिसकर्मियों के साथ ही साथ ड्रोन से भी निगरानी रखी गई।

सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें-

1- बॉयफ्रेंड ने नर्सिंग छात्रा को जबरन खिलाई अबॉर्शन पिल्स, मौत: यूट्यूब देखकर खरीदी, 3 महीने की गर्भवती थी; हॉस्टल छोड़कर काशी से भागा

वाराणसी में 19 साल की नर्सिंग छात्रा की मौत अबॉर्शन पिल्स खाने से हुई। वह 3 महीने की प्रेग्नेंट थी। बॉयफ्रेंड ने दबाव डालकर उसे दवा खिलाई थी। बुधवार सुबह 11:30 बजे हॉस्टल की सीढ़ियों में छात्रा की खून से लथपथ लाश मिली थी।

वहां के इलेक्ट्रीशियन ने सबसे पहले छात्रा को बेहोश पड़े देखा। वह चिल्लाने लगा तो गार्ड और आसपास के लोग पहुंचे। छात्रा को शिव सर्जिकल नर्सिंग होम लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पूरी खबर पढ़ें

2- दालमंडी में 12 मकानों का शुरू हुआ ध्वस्तीकरण: गरजी पोकलैंड मशीन, PWD ने 132 भवनों की करा ली है रजिस्ट्री, 500 पुलिसकर्मी और ड्रोन तैनात

दालमंडी चौड़ीकरण का काम तेजी से चल रहा है। अभी तक 132 मकानों को तोड़ा जा रहा है। जिसमें से 70 जमीदोज किए जा चुके हैं। वहीं गुरुवार को ध्वस्तीकरण की बड़ी कार्रवाई हुई। दालमंडी में 12 मकानों का ध्वस्तीकरण शुरू किया गया। जिसके लिए 500 पुलिसकर्मियों के साथ ही साथ ड्रोन से भी निगरानी रखी गई। दालमंडी में बुलडोजर के बाद आज से पोकलैंड मशीन का भी एक्शन देखने को मिला।पूरी खबर पढ़ें

3- गंगा स्नान के दौरान युवक की डूबने से मौत: दोस्तों संग घाट घूमने आया था, NDRF ने शव को निकाला बाहर

वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र स्थित तुलसी घाट पर भोर में गंगा स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मिर्जापुर जनपद के कछवां निवासी शिवशंकर सिंह (32 वर्ष), पुत्र अनिल सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और NDRF की टीम मौके पर पहुंची। सर्च अभियान चलाकर युवक के शव को बाहर निकाला।पूरी खबर पढ़ें

4- वाराणसी में दुकानदार को गोली मारी, बांह को चीरकर निकली: महंगे कीमत के विरोध में फायर किया, पुराने दाम पर सामान मांगा था

वाराणसी में घर का सामान महंगा मिलने के बाद युवक की दुकानदार से बहस हो गई। दुकानदार पर कालाबाजारी और सामान महंगा होने की आरोप लगाते हुए हाथापाई कर दी। बढ़ती महंगाई को लेकर गालियां देना शुरू कर दी। इसी विवाद के बीच युवक ने तमंचा निकाला और परचून दुकानदार पर फायरिंग कर दी। गोली दुकानदार की बांह को चीरते हुए पार निकल गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।

ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायल को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) नरपतपुर में भर्ती कराया। वहां उनका इलाज चल रहा है। मामला चौबेपुर थाना क्षेत्र के लूठा खुर्द गांव में गुरुवार सुबह का है।पूरी खबर पढ़ें

5- मणिकर्णिका घाट के पास बनेगी टू-व्हीलर पार्किग: 48.88 करोड़ रुपए नगर निगम करेगा खर्च, सारनाथ में भी बनेगी स्लाइडिंग पार्किंग

वाराणसी नगर निगम स्मार्ट सिटी काशी के बुनियादी ढांचे को लगातार मजबूत कर रहा है। इसी करा में महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों में सुविधाओं में बढ़ोत्तरी की जा रही है। नगर निगम अब काशी के प्रसिद्ध मणिकर्णिका महाश्मशान पर आने वाले शव यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए घाट के समीप ही टू-व्हीलर पार्किंग बनाने जा रहा है।

जिससे स्थानीय सब्जी मंडी और घाट की भूड़ को नियंत्रित किया जा सकेगा। नगर आयुक्त की मानें तो नगर निगम इस पार्किंग को बनाकर धार्मिक स्थलों पर बुनियादी ढांचा मजबूत करने की पहल कर रहा है।पूरी खबर पढ़ें

6- रात में होगा राजघाट पुल की मरम्मत का कार्य: 14 जून से रात 10 से सुबह 6 बजे तक 60 दिनों के लिए बंद रहेगा पुल, नहीं चलेंगे वाहन

वाराणसी के राजघाट पर लगे 71 ड्रेनेज स्पाउट एक्सपेंशन ज्वाइंट बदलने का काम एक बार फिर शुरू होगा। रेलवे से कई चरण की बातचीत के बाद रेलवे ने रात में काम करने की अनुमति दी है। ऐसे में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक 14 जून से 60 दिन का ब्लॉक लिया गया है। इस दौरान किसी भी प्रकार का वाहन पुल से नहीं गुजर सकेगा।

बता दें की दिसंबर 2025 में लिए गए मेगा ब्लॉक को रेलवे की आपत्ति के बाद दूसरे दिन ही बंद कर दिया गया था। सिर्फ 4 ड्रेनेज स्पाउट एक्सपेंशन ज्वाइंट बदल जा सके थे। अब यह ब्लॉक 13 अगस्त तक चलेगा। रोजाना रात में काम होगा। पूरी खबर पढ़ें

7- सारनाथ में भूटान सरकार की मिली जमीन,1 रुपया होगा किराया: 2 एकड़ जमीन पर तैयार होगा बौद्ध मंदिर, समझौते पर हस्ताक्षर हुए

भारत-भूटान के सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संबंधों को ऊंचाई देने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पर्यटन विभाग और रॉयल गवर्नमेंट ऑफ भूटान के बीच लखनऊ में समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुए।

इसके तहत वाराणसी में बौद्ध मंदिर एवं गेस्ट हाउस निर्माण के लिए भूटान सरकार को दो एकड़ भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। यह पहल बौद्ध पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ दोनों देशों के बीच धार्मिक एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी सुदृढ़ करेगी।पूरी खबर पढ़ें

8- पेंटर की मौत मामले में हत्या का मुकदमा: पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पिता ने दी तहरीर, मकान से सीसीटीवी का DVR गायब

वाराणसी के लंका थानाक्षेत्र के नगवा इलाके में आदित्य नारायण सिंह के मकान में पेंटर सोनू यादव की मंगलवार को लाश मिली थी। उसके हाथ में .32 बोर की पिस्टल थी और सीने पर गोली का निशान था। वह पिछले 10 दिनों से वहां पेंटिंग का काम कर रहा था।

इस मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पिता ने हत्या की तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने इस मामले में अभी तक चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।पूरी खबर पढ़ें

9-भारत पहुंचा देसी नस्त का श्वान आलोक:3500 KM की यात्रा कर दिया है विश्व शांति का संदेश, सारनाथ में बौद्ध भि‍क्षुओं ने किया स्वागत

विश्व शांति, करुणा और सह-अस्तित्व का संदेश लेकर वियतनाम मूल के अमेरिकी बौद्ध भिक्षु पन्नकारा भगवान बुद्ध की प्रथम उपदेश स्थली सारनाथ पहुंचे हैं। उनके साथ मौजूद भारतीय देसी नस्ल का कुत्ता ‘आलोक’ लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। धम्म शिक्षण केंद्र में बौद्ध भिक्षुओं ने परंपरानुसार उनका स्वागत किया। इस अवसर पर भिक्षु पन्नकारा ने धम्म देशना के माध्यम से प्रेम, दया और करुणा का संदेश दिया।पूरी खब पढ़ें

10- सिंधोरा में रास्ते के विवाद पर दो पक्षों में मारपीट:7 लोग घायल, पुलिस ने जांच शुरू की

वाराणसी के सिंधोरा थाना क्षेत्र के चरेये (चारों) गांव में गुरुवार सुबह करीब 7 बजे पुराने रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों के कुल सात लोग घायल हो गए। गांव में लंबे समय से चल रहे रास्ते के विवाद को लेकर अशोक कुमार विश्वकर्मा और डॉ. विजय शंकर मिश्रा के परिजनों के बीच कहासुनी हुई। यह कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई, जिसमें दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आईं।पूरी खबर पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.