ललितपुर में शोरूम जाने की कहकर निकली युवती लापता:पिता ने युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया, FIR दर्ज


ललितपुर कोतवाली सदर क्षेत्र से एक 20 वर्षीय युवती लापता हो गई है। युवती के पिता ने पड़ोस के एक युवक पर उसे बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, युवती 9 जून की सुबह लगभग 10 बजे घर से नवीन गल्ला मंडी स्थित एक शोरूम जाने की बात कहकर निकली थी। जब वह देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजनों ने रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन युवती का कोई पता नहीं चल सका। पीड़ित पिता का आरोप है कि जांच-पड़ताल के दौरान उन्हें जानकारी मिली कि लेडियापुरा निवासी एक युवक उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। परिजनों ने युवती और आरोपी युवक के मोबाइल नंबरों पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन दोनों के फोन बंद मिले। इसके बाद परिवार ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई और मामला दर्ज कराया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *