6 Naga Bodies Recovered After Abduction, Protests Erupt Outside JNIMS Mortuary

  • Hindi News
  • National
  • Manipur: 6 Naga Bodies Recovered After Abduction, Protests Erupt Outside JNIMS Mortuary

इम्फालकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक
नगा शव मिलने के बाद कई जिलों में हिंसा भड़क गई। - Dainik Bhaskar

नगा शव मिलने के बाद कई जिलों में हिंसा भड़क गई।

मणिपुर के कामजोंग जिले के कुलतूह कुकी गांव में गुरुवार सुबह संदिग्ध मिलिटेंट्स ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, मिलिटेंट्स ने सुबह करीब 4:55 बजे अंधाधुंध गोलीबारी की।

साथ ही गांव के कई घरों को आग के हवाले कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। सुरक्षाबलों को तैनात कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

यह घटना कांगपोकपी जिले में छह नगा नागरिकों के शव मिलने के एक दिन बाद हुई है। आशंका जताई जा रही है कि ये शव उन छह लोगों के हैं जो 13 मई को लीलोन वैफेई गांव से अगवा हुए थे।

घटना के विरोध में नगा समुदाय के लोगों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। सेनापति जिले के लियांगमै ताफौ क्षेत्र स्थित नागा पीपुल्स फ्रंट (NPF) में ऑफिस में आग लगा दी।

हिंसा की 5 तस्वीरें…

पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

शव को कड़ी सुरक्षा के बीच इम्फाल स्थित जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान संस्थान (JNIMS) की मोर्चरी में लाया गया। इसके बाद मोर्चरी के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।

स्थिति पर नजर रखने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे।

स्थिति पर नजर रखने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे।

मोर्चरी और आसपास के इलाके में भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए।

मोर्चरी और आसपास के इलाके में भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए।

शव मिलने के बाद मुख्यमंत्री वाई.खेमचंद सिंह ने कहा कि राज्य सरकार अत्याचारों पर दर्शक बनकर नहीं रहेगी। सरकार इस तरह की हिंसा बर्दाशत नहीं करेगी और दोषियों को गिरफ्तार कर सजा दिलाई जाएगी।

UNC ने 11-12 जून को 24 घंटे पूर्ण बंद का आह्वान किया

यूनाइटेड नागा काउंसिल (UNC) ने हत्याओं के विरोध में 11 जून सुबह 6 बजे से 12 जून सुबह 6 बजे तक नागा बहुल क्षेत्रों में 24 घंटे के पूर्ण बंद का आह्वान किया है। परिषद ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि जब तक उसकी मांगों पर राज्य तथा केंद्र सरकार कार्रवाई नहीं करती, तब तक समुदाय शवों को स्वीकार नहीं करेगा।

यूएनसी की प्रमुख मांगे…

  • कुकी उग्रवादी समूहों के साथ हुए सस्पेंशन ऑफ ऑपरेशन समझौते को समाप्त करना।
  • अपहरण और हत्या में शामिल लोगों की गिरफ्तारी एवं अभियोजन।
  • कुकी नेशनल फ्रंट-प्रेसिडेंट ग्रुप (KNF-P) को आतंकवादी संगठन घोषित करना।
  • उपमुख्यमंत्री नेमचा किपगेन को पद से हटाना शामिल है।

राज्य सरकरा ने जांच NIA को सौप दी

मणिपुर के नगा समुदाय के शीर्ष संगठन यूनाइटेड नागा काउंसिल ने इस घटना की निंदा करते हुए कुकी नेशनल फ्रंट-प्रेसिडेंट ग्रुप (KNF-P) को आतंकवादी संगठन घोषित करने की मांग की है। राज्य सरकरा ने 6 नागा ग्रामीणों के अपहरण की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौप दी है।

—————————-

मणिपुर हिंसा से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

मणिपुर गांवों में सुरक्षा बलों की एंट्री पर नई शर्त:विलेज अथॉरिटी को पहले खबर देनी होगी; नगा गांव में हमले के बाद बढ़ा तनाव

रविवार को उखरुल जिले के शोक्वाओ और न्यू हेवन इलाके में महिलाओं ने असम राइफल्स के जवानों को आगे बढ़ने नहीं दिया वे मशाल लेकर विरोध करती रहीं।

रविवार को उखरुल जिले के शोक्वाओ और न्यू हेवन इलाके में महिलाओं ने असम राइफल्स के जवानों को आगे बढ़ने नहीं दिया वे मशाल लेकर विरोध करती रहीं।

मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन ने गोलीबारी की। इस घटना के बाद लापता चुन्जांग्लुंग पान्मेई नाम के नगा विलेज गार्ड का शव जंगलों से मिला है। उसके सिर पर गोली मारी गई थी।

नगा समूहों का आरोप है कि केंद्र कुकी समूहों का इस्तेमाल शैडो वॉर (छाया युद्ध) के तौर पर कर रहा है। इसके अलावा चिंग मामांग गांव में अज्ञात हथियारबंद लोगों ने गोलीबारी की, जिसमें एक घायल हुआ है। नगा संगठनों ने सुरक्षा बलों पर पक्षपात का आरोप लगाया है। साथ ही निष्पक्ष जांच की मांग की है। पूरी खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.