Gold Silver Price Dip | Today Rs 4,090 Down; 10 Grams Rs 1.48 Lakh

नई दिल्ली1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव की वजह से आज यानी 10 जून को सोने-चांदी के दाम में गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम आज 4,090 रुपए गिरकर 1.48 लाख रुपए हो गया है। वहीं, 1 किलो चांदी की कीमत 9,658 रुपए कम होकर 2.36 लाख रुपए पर आ गई है।

31 मई को चांदी की कीमत 2.63 लाख रुपए थी। यानी सिर्फ 10 दिनों में ही ये 27 हजार रुपए सस्ती हो चुकी है। वहीं इस दौरान सोने की कीमत 8 हजार रुपए कम हुई है। एक्सपर्ट्स के अनुसार जियो पॉलिटिकल टेंशन के चलते लोग मार्केट से पैसा निकालकर अपने पास कैश रख रहे हैं।

कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत

कैरेट भाव (रुपए/10 ग्राम)
24 ₹1,48,429
22 ₹1,35,961
18 ₹1,11,322
14 ₹86,831

देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत

शहर 10 ग्राम 24 कैरेट
दिल्ली ₹1,49,010
मुंबई ₹1,48,860
कोलकाता ₹1,48,860
जयपुर ₹1,49,010
भोपाल ₹1,48,910
पटना ₹1,48,910
लखनऊ ₹1,49,010
रायपुर ₹1,48,860
अहमदाबाद ₹1,48,910

सोर्स: goodreturns 10 जून 2026

ऑलटाइम हाई से 1.50 लाख रुपए गिरी चांदी

इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 31 दिसंबर 2025 को सोने के दाम 1.33 लाख रुपए थे, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे। तब से अब तक सोना 28 हजार रुपए सस्ता हो चुका है।

वहीं, चांदी के कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई थी। तब से अब तक 130 दिन में चांदी 1.50 लाख रुपए सस्ती हो गई है।

सोना 132 दिन में ₹28 हजार और चांदी ₹1.50 लाख सस्ती

तारीख सोने की कीमत चांदी की कीमत
29 जनवरी ₹1,76,121 ₹3,85,933
31 जनवरी ₹1,65,795 ₹3,39,350
28 फरवरी ₹1,50,997 ₹2,66,700
31 मार्च ₹1,46,733 ₹2,30,135
30 अप्रैल ₹1,50,263 ₹2,40,331
31 मई ₹1,56,463 ₹2,63,350
10 जून ₹1,48,429 ₹2,36,280

सोर्स: IBJA

गिरावट के मुख्य कारण: मेटल छोड़कर ‘कैश’ पर भरोसा

आमतौर पर जंग के माहौल में सोने-चांदी के दाम बढ़ते हैं, लेकिन इस बार स्थिति थोड़ी अलग है:

  • कैश की बचत: मिडिल ईस्ट जंग के कारण निवेशक जोखिम नहीं लेना चाह रहे हैं। वे अपने गोल्ड और सिल्वर को बेचकर ‘कैश’ इकट्ठा कर रहे हैं ताकि अनिश्चितता के समय उनके पास लिक्विड मनी रहे।
  • प्रॉफिट बुकिंग: जनवरी में कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थीं, इसलिए बड़े निवेशकों ने ऊंचे दामों पर अपनी होल्डिंग बेचना शुरू कर दिया, जिससे बाजार में सप्लाई बढ़ गई और कीमतें गिर गईं।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.