पेप्शी शर्मा को सांत्वना देने गाजियाबाद आएंगी सपना चौधरी:हरियाणवी गायिका सपना ने कॉल पर परिवार से कहा- मुझे अचानक सुनकर दुख हुआ, बच्चों और माता जी का ख्याल रखना


मुझे जैसे ही पता चला कि पेप्शी शर्मा का निधन हो गया, अचानक बहुत बड़ा धक्का लगा। पहले तो सुनकर यकीन नहीं हुआ कि इतनी कम उम्र में लोगों को हंसाने वाला साथी कैसे इस दुनिया से चला गया। कभी कोई बीमारी भी नहीं थी। मैंने और पेप्शी शर्मा ने बहुत लंबे समय तक रागिनी गायन में एक साथ मंच साझा किए हैं। वह तो कम्पटीशन था। लेकिन यह बहुत ही दुख की घड़ी है। पता चला है कि माता जी भी बीमार हैं, पेप्शी माता जी को देखने ही गांव में आए थे। आप सभी परिवार और माता जी का ध्यान रखना। मैं श्रद्धांजलि सभा में आउंगी या फिर किसी दिन रात में आउंगी। लेकिन आउंगी जरूर… बच्चों का ख्याल जरुर रखना। यह बात हरियाणाी डांसर और फेमस गायिका सपना चौधरी ने मंगलवार रात को पेप्शी शर्मा के भाई से फोन पर कहीं। दुख की घड़ी में हम सब साथ हैं यशपाल शर्मा उर्फ पेप्शी शर्मा की मौत के बाद गाजियाबाद के पतला गांव में लगातार लोग पहुंचकर सांत्वना दें रहे हैं। पेप्शी शर्मा की अस्थियां हापुड़ जिले में बृजघाट पर गंगा में विसर्जित की गईं हैं। पेप्शी के बड़े भाई ऋषिपाल शर्मा ने कहा कि पेप्शी का फोन मेरे पास ही है। जो भी नंबर फीड हैं उनसे भी हरियाणा, यूपी, दिल्ली और दूसरी जगह से कॉल करके सांत्वना दे रहे हैं। पहले सपना चौधरी के पीए की कॉल मंगलवार को आई, उस समय मैं कॉल उठा नहीं पाया। फिर दोबारा से कॉल कर कहा। जिसमें पूछा कि अचानक कैसे हो गया.. सुनकर बड़ा दुख हुआ। कभी भी लगा नहीं कि इतना हंसाने और रागिनी गाते समय डांस करने वाले पेप्शी शर्मा को भी हार्ट अटैक आ जाएगा। बड़े भाई ऋषिपाल शर्मा ने कहा कि पीए की कॉल के बाद फिर खुद सपना चौधरी ने कॉल कर दुख जताया। और कहा कि यह दुख की घड़ी है। हम सब पूरे परिवार के साथ हैं, भगवान से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। बच्चों का ख्याल रखना, बेटा तो यहीं दादा दादी और आपके पास ही रहता था ना.. सपना ने आगे कहा कि मैं आउंगी, मैं आसपास के गांवों में भी मैं आती रहीं हूं, हो सकता है कि रात के समय मेरा आना हो। गाजियाबाद के रहने वाले थे पेप्शी पेप्सी शर्मा का असली नाम यशपाल शर्मा था। वह गाजियाबाद के निवाड़ी क्षेत्र के पतला गांव के निवासी थे। उनके परिवार में पत्नी, 10 वर्षीय बेटी और 7 वर्षीय बेटा हैं। उन्होंने हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी के साथ कई रागनी कार्यक्रमों में प्रस्तुति देकर खास पहचान बनाई थी। भाई ऋषिपाल ने बताया कि रविवार को पेप्सी शर्मा अपने पैतृक गांव पतला पहुंचे थे, क्योंकि उन्हें किसी शो के सिलसिले में बाहर जाना था। गांव पहुंचने के बाद वह अपनी मां से मिले और कुछ समय उनके साथ रहे। इसके बाद वह अपने दोस्तों के साथ बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सीने और शरीर में दर्द महसूस हुआ, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने साथियों को दी। जांच के बाद डॉक्टरों ने दवा देकर भेजा
भाई के आगे बताया- दर्द की शिकायत के बाद उनके दोस्त उन्हें स्थानीय अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दवा दी और बताया कि कोई गंभीर समस्या नहीं है तथा आराम करने से स्थिति ठीक हो जाएगी। दवा लेने के बाद वह वापस गांव लौट आए। अस्पताल से लौटने के बाद करीब चार बजे वह गांव के खेतों में गए, जहां उन्होंने ट्यूबवेल के नीचे स्नान भी किया। इसके बाद वह दोबारा घर लौट आए और अपनी मां के पास बैठकर बातचीत करने लगे। पतला दुपट्टा तेरा मुंह दिख्यै रागनी से फेमस हुए
पेप्सी शर्मा ने हरियाणवी संगीत जगत की कई प्रसिद्ध कलाकारों के साथ लंबे समय तक काम किया। उन्होंने हरियाणवी डांसर और गायिका सपना चौधरी के साथ अनेक लाइव स्टेज शो किए। इसके अलावा, हरियाणवी गायिका राजबाला के साथ भी उन्होंने कई रागनियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी गायकी का हुनर दिखाया। पेप्सी शर्मा की कई रागनियां श्रोताओं के बीच काफी लोकप्रिय रहीं। इनमें “पतला दुपट्टा तेरा मुंह दिख्यै” विशेष रूप से सुपरहिट रही। इस रागिनी पर सपना चौधरी ने कई मंचों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। यूट्यूब पर इस रागिनी को 1.5 करोड़ (15 मिलियन) से अधिक बार देखा जा चुका है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *