आजमगढ़ में धूप और बादलों के बीच उमस:39 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, प्रदेश के 35 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट


आजमगढ़ में बुधवार को मौसम का मिजाज बदलता नजर आया। प्रदेश के कई जिलों में भले ही मौसम में परिवर्तन से बारिश और तेज हवाएं चलने लगी। आजमगढ़ में सुबह से ही बादल और धूप की आवा जाही हो रही है। बादलों के बाद भी उमस से आम जनता परेशान नजर आई। बुधवार को जिले का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। प्रदेश के 35 जिलों में आंधी पानी का इलाज जारी किया गया है। इसके साथ ही 17 शहरों में हीट वेव का भी अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही 11 जून के बाद प्री मानसून बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा। हालांकि तापमान बढ़ने के कारण बिजली पर लोड बढ़ रहा है। जिसके कारण बिजली की कटौती भी हो रही है। ऐसे में इस भीषण गर्मी में बिजली कटौती होने से आम जनजीवन भी बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है।
जिला प्रशासन ने जारी किया हुआ है अलर्ट
हालांकि जिला प्रशासन ने 20 दिन पूर्व ही जिले की आम जनता से जरूरी काम न होने पर दोपहर 12 से लेकर शाम 4 बजे तक अपने घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। इसके साथ ही लिक्विड ज्यादा से ज्यादा लेने की भी अपील की है। जिससे कि भीषण गर्मी के प्रतिकूल प्रभाव से बचा जा सके।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *