Stokes-Atkinson Nightclub Controversy | ECB Probe; England Cricket

6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
नाइटक्लब में हुई एक घटना के बाद बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन क्रिकेट रेगुलेटर की जांच के दायरे में आ गए हैं। - Dainik Bhaskar

नाइटक्लब में हुई एक घटना के बाद बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन क्रिकेट रेगुलेटर की जांच के दायरे में आ गए हैं।

इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन नए विवाद में फंस गए हैं। दोनों खिलाड़ियों का रविवार रात एक नाइटक्लब में सरेसेंस रग्बी क्लब के खिलाड़ियों के साथ विवाद हो गया। इस घटना में किसी खिलाड़ी के घायल होने की खबर नहीं है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, लॉर्ड्स टेस्ट में न्यूजीलैंड पर 115 रन की जीत के बाद स्टोक्स और एटकिंसन सोमवार तड़के एक नाइटक्लब पहुंचे थे। उसी दौरान सरेसेंस रग्बी क्लब के खिलाड़ी भी सीजन समाप्ति का जश्न मनाने वहां मौजूद थे।

बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत गस एटकिंसन और सरेसेंस रग्बी क्लब के एक एकेडमी खिलाड़ी के बीच हुई बहस से हुई थी, जो बाद में बढ़ गई। सरेसेंस रग्बी क्लब ने पुष्टि की है कि उनका एक एकेडमी खिलाड़ी रविवार रात हुई इस घटना में शामिल था।

लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे और अंतिम दिन गस एटकिंसन और बेन स्टोक्स जीत का जश्न मनाते हुए।

लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे और अंतिम दिन गस एटकिंसन और बेन स्टोक्स जीत का जश्न मनाते हुए।

ECB ने जांच शुरू की

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने टीम प्रोटोकॉल उल्लंघन के आरोप में स्टोक्स और एटकिंसन के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता के बीच खबरें हैं कि स्टोक्स कप्तानी छोड़ने पर विचार कर रहे हैं।

17 जून से द ओवल में होने वाले दूसरे टेस्ट के दौरान भी जांच जारी रहने की संभावना है। ऐसे में स्टोक्स और एटकिंसन का उस मुकाबले में खेलना मुश्किल माना जा रहा है।

ECB ने सोमवार शाम जारी बयान में कहा कि मामले को आगे की जांच के लिए क्रिकेट रेगुलेटर के पास भेज दिया गया है। बोर्ड के मुताबिक, बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन सोमवार तड़के एक नाइटक्लब में मौजूद थे, जहां घटना हुई। ECB ने कहा कि मामले से जुड़ी और जानकारी जुटाई जा रही है और दूसरे टेस्ट के लिए टीम की घोषणा जल्द की जाएगी।

हैरी ब्रूक दूसरे टेस्ट में टीम की कप्तानी संभाल सकते हैं

बेन स्टोक्स की गैरमौजूदगी में टेस्ट टीम के उप-कप्तान हैरी ब्रूक दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड की कप्तानी संभाल सकते हैं। ब्रूक खुद भी इस साल विवादों में रह चुके हैं।

इस विंटर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रात में हुए एक बाउंसर्स विवाद के चलते ECB ने ब्रूक पर जुर्माना लगाया था और फटकार लगाई थी। खिलाड़ियों के खराब व्यवहार के बाद ECB को टीम के लिए ‘मिडनाइट कर्फ्यू’ (आधी रात के बाद बाहर न जाने का नियम) लागू करना पड़ा था।

द ओवल टेस्ट में हैरी ब्रूक इंग्लैंड की कप्तानी संभाल सकते हैं।

द ओवल टेस्ट में हैरी ब्रूक इंग्लैंड की कप्तानी संभाल सकते हैं।

शराब छोड़ चुका हूं’ कहने वाले स्टोक्स ने मांगी थी बीयर

बेन स्टोक्स ने पिछले साल दावा किया था कि उन्होंने शराब पीना छोड़ दिया है। लेकिन रविवार दोपहर मैच जीतने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा था, ‘मैं ड्रेसिंग रूम में लड़कों के साथ एक अच्छी बीयर पीने का इंतजार कर रहा हूं। जब तक मैं वहां जाकर टीम के साथ बीयर शेयर नहीं कर लेता, तब तक मुझे असली खुशी नहीं मिलेगी।’

स्टोक्स का पुराना रिकॉर्ड भी विवादों से भरा रहा है। 2017 में ब्रिस्टल में एक वनडे मैच के बाद वे सड़क पर मारपीट (स्ट्रीट-फाइट) में शामिल थे, जिसके बाद उन पर जुर्माना और बैन लगा था।

कोच ब्रेंडन मैकुलम ने दी थी चेतावनी

फरवरी में हुए विवादों के बाद इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैकुलम ने कहा था कि वे टीम को ढील नहीं देते हैं। खिलाड़ियों को सलाह देते हुए उन्होंने कहा था, “मैंने लड़कों से पहली बात यही कही थी कि ऐसा कुछ मत करना जिससे आप अखबार के फ्रंट पेज पर आ जाएं। आधी रात के बाद कुछ भी अच्छा नहीं होता है।” इंग्लैंड क्रिकेट के मैनेजिंग डायरेक्टर रॉब की ने भी माना था कि टीम में दो या तीन खिलाड़ी ऐसे हैं जो शराब मिलने पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार करते हैं।

————————————————

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

विमेंस टी-20 वर्ल्डकप प्रैक्टिस मैच में भारतीय जीती:वेस्टइंडीज को 26 रन से हराया; भारती की नाबाद फिफ्टी, श्रेयांका को 4 विकेट

भारतीय विमेंस टीम ने बल्लेबाजों और स्पिनरों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत पहले वार्म-अप मैच में वेस्टइंडीज को 26 रन से हरा दिया। सोमवार को कार्डिफ में खेले गए मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 179 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज की 8 विकेट खोकर 153 रन ही बना सकी। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.