फर्रुखाबाद में पिता ने डेढ़ वर्षीय बेटी की हत्या की:पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म; बोला- सूखा रोग से पीड़ित थी, इसलिए मारडाला


फर्रुखाबाद में एक पिता ने अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। उसने विरोधियों को फंसाने के लिए उन पर आरोप लगाया था। लेकिन आज शनिवार को पुलिस जांच में मामला खुलने के बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह लंबे समय से सूखा रोग से ग्रसित थी, इसलिए मारडाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तरा कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। पूरा मामला कमालगंज के गुगोरा गांव में की है। जानिए पूरा मामला विस्तार से… गुगोरा निवासी बबलू उर्फ डबलू पुत्र छक्कू ने 23 जुलाई को पुलिस को सूचना दी थी कि पड़ोसियों से हुए विवाद में ईंट-पत्थर चलने से उसकी डेढ़ वर्षीय बेटी जिज्ञासा की मौत हो गई। इस सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। गला दबाने से हुई थी मौत जांच के दौरान, पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि जिज्ञासा की मौत गला दबाने से हुई थी। इसके बाद भोजपुर चौकी इंचार्ज अखिलेश कुमार ने बबलू को पूछताछ के लिए बुलाया। कड़ी पूछताछ में बबलू ने बताया कि उसकी बेटी जिज्ञासा लंबे समय से सूखा रोग से पीड़ित थी और इलाज के बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था। पड़ोसियों को फंसाने का आरोप लगाया था आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने ही अपनी बेटी का गला दबाकर हत्या की थी। उसने यह भी बताया कि उसने योजनाबद्ध तरीके से पड़ोसियों को झूठे मुकदमे में फंसाने के लिए उन पर आरोप लगाया था। सच्चाई सामने आने पर आरोपी की मां ने भी नाराजगी व्यक्त करते हुए उसे थप्पड़ मारा। थाना प्रभारी राम सहाय सिंह ने बताया- पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में अपना अपराध कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *