शास्त्री नगर में तेज रफ्तार कार ने मचाया कहर:बेकाबू कार ने कई वाहनों में टक्कर मारी, नशे में धुत थे कार सवार


मेरठ में सोमवार को तेज रफ्तार कार ने शास्त्री नगर क्षेत्र में जमकर कहर बरपाया। कार चालक ने एक के बाद एक कई वाहनों में टक्कर मार दी। घटना में कई लोग चोटिल हुए हैं। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। मामला नौचंदी थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा रोड का है। यहां सोमवार को मारूति 800 सवार युवकों ने जमकर गाड़ी दौड़ा दी। रफ्तार इतनी हो गई कि चालक का स्टेयरिंग से नियंत्रण खो गया और उसने पहले एक कार और उसके बाद कई बाइक सवारों को टक्कर व साइड मार दी। पूरे बाजार अफरातफरी मच गई। दीवार से टकराकर रुकी कार
करीब 500 मीटर तक इन कार सवारों ने जमकर कहर बरपाया। एक जगह पर उनकी कार दीवार से टकराकर रुक गई। इसके बाद पीछा कर रहे लोगों ने कार सवारों को दबोच लिया। बताया जाता है कि कार में चार युवक थे। दो भीड़ का लाभ उठाकर भाग निकले जबकि दो को पकड़ लिया गया। कार के अंदर मिली बीयर बोतल
कार रुकते ही लोगों ने दो युवकों को दबोच लिया। उन पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप लगाया तो वह आग बबूला होने लगा। तभी कुछ युवकों ने गाड़ी की अगली सीट के पास रखी बीयर की भरी बोतल बाहर निकाल ली। इसके बाद लोग और ज्यादा आक्रोशित हो गए। दोनों युवकों ने किया भागने का प्रयास
देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई। हर कोई कार सवारों की गलती निकाल रहा था। कार सवार समझ चुके थे कि अगर वह जरा भी बोले तो उनकी पिटाई भीड़ कर सकती है। उनकी कार भी आगे से काफी क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। वह चुपचाप सुनते रहे। इसी दौरान मौका पाकर दोनों भाग निकले। लोगों ने बाइक से उनको दोबारा घेरा और पकड़कर उसी जगह ले आए जहां उनकी कार मौजूद थी। पुलिस ने लिया युवकों को हिरासत में
सूचना पाकर नौचंदी थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने भीड़ के हाथ से दोनों युवकों को छुड़ा लिया और सीधे थाने भिजवा दिया। लोगों का कहना था कि कार पूरी लापरवाही से दौड़ाई जा रही थी। कार चालक इतना नशे में था कि सही से बोल भी नहीं पा रहा था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *