![]()
लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रों के निष्कासन के विरोध में चल रहा अनिश्चितकालीन आंदोलन सोमवार को सातवें दिन भी जारी है। आंदोलनरत छात्रों के समर्थन में कांग्रेस के फरेंदा से विधायक वीरेंद्र चौधरी भी पहुंचेंगे। इससे पहले भी कई दिग्गज नेताओं ने धरना स्थल पर आकर छात्रों को समर्थन दिया है। जमकर हो रही नारेबाजी धरने पर बैठे छात्रों की विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी जारी है। छात्रों का कहना है कि छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को उठाने पर कार्रवाई की जा रही है। जबकि विश्वविद्यालय प्रशासन खुद अड़ियल रुख अपनाकर कई गुना फीस बढ़ा दे रहा है।
मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान धरने पर बैठे छात्रों का कहना है कि जब तक निष्कासन वापस नहीं लिया जाता और फीस वृद्धि समेत अन्य मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं होता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अभी तक इस मामले में कोई नई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि, सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने धरना स्थल पर ही कुलपति से बात कर छात्रों का निष्कासन वापस लेने की अपील की थी। जिसके बाद
Source link
लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रों का धरना सातवें दिन जारी:निष्कासन के खिलाफ लगातार कर रहे प्रदर्शन, कांग्रेस विधायक ने भी किया समर्थन