किसी का नाम तो किसी का बदल गया जेंडर:UP बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर के 4000 से ज्यादा छात्रों ने दिए आवेदन, मार्कशीट आने में लगेगा समय


UP बोर्ड के छात्रों को रिजल्ट के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि अभी मार्कशीट में संशोधन के लिए तमाम छात्र-छात्राओं ने आवेदन किए हैं। वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय से संबद्ध करीब 10 जिलों से 4697 आवेदन हैं जिसमें अलग अलग तरीके के संशोधन हैं। किसी में छात्र के नाम में मिस्टेक है तो किसी में माता व पिता के नाम में गलती हुई। इतना ही नहीं तमाम छात्रों के जेंडर ही बदल गए हैं। अब इसमें सुधार होने के लिए छात्रों ने आवेदन दिए हैं। सबसे अधिक नाम संशोधन के 1275 आवेदन आए हैं। इसके अलावा पिता का नाम बदलवाने के लिए 1139, माता के नाम बदलवाने के लिए 974, जन्मतिथि बदलवाने के लिए 786 आवेदन आए हैं। इसी तरह 92 ऐसे छात्र और छात्राएं हैं जिनके जेंडर ही गलत चढ़ गए हैं। 431 लोगों के फोटों में बदलाव हुए हैं। 12 मई तक लिए गए थे छात्रों से आवेदन UP बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के छात्रों का परीक्षा परिणाम 23 अप्रैल को जारी किए थे। इनमें आनलाइन मार्कशीट में कई छात्रों में गलतियां पाई गई थी। इन्हें संशोधित कराने के लिए बोर्ड ने छात्रों से आवेदन मांगे थे। सभी जिलों के DIOS की ओर से तय समय सीमा में आवेदन भरवाए गए। बीते 12 मई को अंतिम आवेदन जमा किए गए थे। यही कारण है कि जून के अंत तक मार्कशीट आने की संभावना है। संशोधन के लिए आवेदन सबसे आजमगढ़ जिले से आए हैं। यहां से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 905 आवेदन हैं। इनमें हाईस्कूल के 696 और इंटरमीडिएट के 209 आवेदन हैं। ऐसे ही बलिया से दोनों कक्षाओं को मिलाकर कुल 766 और गाजीपुर से 702 आवेदन हैं। सबसे कम वाराणसी से 237 और सोनभद्र से 207 आवेदन हैं। संशोधन के बाद जारी होगी मार्कशीट माध्यमिक शिक्षा परिषद, वाराणसी के क्षेत्रीय अपर सचिव भास्कर मिश्रा ने बताया कि जिलों के DIOS से संशोधन के लिए आवेदन मंगवा कर बोर्ड की साइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। संशोधन के बाद मार्कशीट जारी की जाएगी। इस महीने के अंत तक मार्कशीट जारी होने की संभावना है। किसी भी मार्कशीट में कोई त्रुटि न हो इसके लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *