UP पुलिस भर्ती परीक्षा आज:मथुरा में सुरक्षा के किए कड़े इंतजाम, 16 परीक्षा केंद्रों पर 37440 अभ्यर्थी होंगे शामिल


उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा को सकुशल, निर्विघ्न, नकल विहीन, निष्पक्षता एवं सुचितापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारी पूरी कर ली है। सोमवार से शुरू होने वाली परीक्षा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। मथुरा में परीक्षा के लिए 16 केंद्र बनाए गए हैं। 4 जोन 16 सेक्टर बनाए पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा मथुरा के 16 परीक्षा केन्द्रों पर 8, 9 एवं 10 जून को आयोजित की गई है। परीक्षा 2 पालियों में आयोजित होगी। जिसमें प्रथम पाली प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 3 बजे से सायं 5 बजे तक होगी। प्रत्येक पाली में 6240 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए 4 जोन,16 सेक्टर बनाए गए हैं। जोन की जिम्मेदारी सीओ स्तर के अधिकारी पर है। 16 स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की भी ड्यूटी लगाई गई है। CCTV कैमरों की नजर में होगी परीक्षा पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान सभी सेंटर CCTV कैमरों से लैस रहेंगे। इनकी मॉनिटरिंग सीधे लखनऊ से की जाएगी। जिला स्तर पर भी कंट्रोल रूम बनाया गया है। प्रत्येक सेंटर पर थाना स्तर से QRT टीम रहेगी। परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़ एकत्रित नहीं होने दी जाएगी। सिटी मजिस्ट्रेट,एसडीएम लगातार सेंटरों का निरीक्षण करते रहेंगे। केंद्रों पर सीसीटीवी कंट्रोल रूम, सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल आदि की व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने निर्देश दिए है कि परीक्षा के दौरान केन्द्र के समीप भीड़ एकत्रित नहीं होने दे। परीक्षा प्रारम्भ एवं समाप्ति के समय भी इसका विशेष ध्यान दिया जाए। परीक्षा के दौरान सेंटर के आसपास मौजूद फोटोस्टेट और साइबर कैफे की दुकानें बंद रहेंगी। ट्रैफिक प्लान में किया बदलाव पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए मथुरा में ट्रैफिक प्लान में बदलाव किया गया है। यहां गोकुल रेस्टोरेन्ट से मसानी चौराहा की ओर भारी वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे। इसके अलावा यादव चौराहा से रूपम टॉकीज तिराहा,गोकरन तिराहा से चौक बाजार,मिलन तिराहा से चौक बाजार,भैंस बहौरा तिराहा से कोतवाली,सौंख अड्डा से भरतपुर गेट,मछली फाटक पुल ढलान टैंक चौराहा की ओर से स्टेट बैक, एनसीसी तिराहा से बीएन पोद्दार,कृष्णापुरी तिराहा से जनरल गंज,लक्ष्मी नगर तिराहा से कृष्णा पुरी तिराहा,मसानी चौराहा से डीगगेट,सौ-सैया तिराहा से मसानी चौराहा की तरफ भारी,कॉमर्शिलय , ई-रिक्शा,ऑटो प्रतिबन्धित रहेंगे। रोडवेज बस को आवश्यकतानुसार प्रतिबन्धित किया जायेगा । रोडवेज बस मालगोदाम रोड होकर आ सकेगी तथा उसी मार्ग से वापस जा सकेगी ।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *