![]()
लखनऊ में विकासनगर सेक्टर-25 में शनिवार रात एक महिला के साथ ऑटो में छेड़छाड़ और हत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। दुकान बंद कर घर लौट रही व्यवसायी की पत्नी से ऑटो चालक और उसके साथी ने कथित तौर पर अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर दोनों ने महिला का गला दबाया और मारपीट करते हुए चलती ऑटो से नीचे फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को हाफ एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया है। वही एक को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। गोमतीनगर निवासी एक व्यवसायी ने गाजीपुर थाने में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि उनकी जानकीपुरम के 60 फीटा रोड पर दुकान है। शनिवार रात करीब नौ बजे उनकी (56) पत्नी दुकान बंद कर ऑटो से घर लौट रही थीं। ऑटो में चालक के अलावा पिछली सीट पर एक युवक भी बैठा था। ओवरब्रिज पर शुरू की अश्लील हरकतें पीड़िता के अनुसार, रिंग रोड ओवरब्रिज पर पहुंचने के बाद पीछे बैठे युवक ने अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने विरोध किया तो ऑटो चालक और युवक दोनों ने उनका मुंह दबाने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपियों ने मारपीट की और गला दबाने लगे। चलती ऑटो से धक्का देकर फेंका महिला ने बचाव की कोशिश की तो दोनों आरोपियों ने सेक्टर-25 चौराहे के पास चलती ऑटो से उन्हें धक्का दे दिया। सड़क पर गिरने के बाद वह करीब 20 मीटर तक घिसटती चली गईं, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना देखकर राहगीरों ने उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया। लोगों ने ऑटो रोकने की कोशिश भी की, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए। सीसीटीवी से आरोपी की पहचान अस्पताल से सूचना मिलने पर महिला के पति पहुंचे। पत्नी से घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने देर रात गाजीपुर थाने में अज्ञात ऑटो चालक और उसके साथी के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। सहायक पुलिस आयुक्त गाजीपुर ए. विक्रम सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की मदद से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी पहचान मड़ियांव के पलटन छावनी निवासी सुमित कश्यप के रूप में हुई है, जो घटना के समय ऑटो की पिछली सीट पर बैठा था। फरार ऑटो चालक को बंधा रोड पर मजार के पास गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान शनि कश्यप के रूप में हुई। उसके दाएं पैर में गोली लगी है।
Source link
दुकान से लौट रही महिला से ऑटो में छेड़छाड़:विरोध पर गला दबाया; चलती गाड़ी से फेंका, एक हाफ एनकाउंटर में गिरफ्तार