Lalghati Bhojanalay Fire | 8 Fire Engines On Site, Control Efforts Ongoing

भोपालकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक
गार्ड ने इमारत से धुआं उठता देखकर फायर ब्रिगेड को फोन किया। - Dainik Bhaskar

गार्ड ने इमारत से धुआं उठता देखकर फायर ब्रिगेड को फोन किया।

भोपाल के लालघाटी इलाके में बनी तीनमंजिला इमारत में रविवार सुबह आग लग गई। इस बिल्डिंग में 6 रेस्टोरेंट हैं। आग भोज इन रेस्टोरेंट में लगी। इमारत के बेसमेंट में बापू की कुटिया और ग्राउंड फ्लोर पर डोमिनोज का आउटलेट समेत कई छोटी दुकानें भी हैं।

शहर के अलग-अलग इलाकों से तीन वाटर टैंकर समेत फायर ब्रिगेड की 8 दमकलें मौके पर पहुंची। दीवार तोड़कर दमकलकर्मी अंदर घुसे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया जा सका।

गार्ड ने कहा- इमारत की खिड़की से सुबह करीब 7 बजे धुआं उठता दिखा। लगा कि ये रोज की तरह किचन से उठने वाला धुआं है। लेकिन जब लपटें दिखने लगीं तो फायर ब्रिगेड को फोन किया।

देखिए, दो तस्वीरें…

तीनमंजिला इमारत से उठता धुआं करीब 5 किलोमीटर दूर तक दिखा।

तीनमंजिला इमारत से उठता धुआं करीब 5 किलोमीटर दूर तक दिखा।

8 दमकल लेकर पहुंचे फायरब्रिगेड कर्मचारियों ने घंटेभर में आग पर काबू पाया।

8 दमकल लेकर पहुंचे फायरब्रिगेड कर्मचारियों ने घंटेभर में आग पर काबू पाया।

एलपीजी सिलेंडर समय रहते बाहर निकाले

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग रेस्टोरेंट के किचन से शुरू हुई। ये जल्द ही दूसरी मंजिलों तक जा पहुंची।

आग के बीच सबसे बड़ा खतरा किचन में रखे 4 कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर से था, इसलिए दमकलकर्मियों ने तेजी दिखाते हुए इन्हें सबसे पहले बाहर निकाला।

सावधानी के तौर पर एलपीजी सिलेंडर रेस्टोरेंट से बाहर कर दिए गए हैं।

सावधानी के तौर पर एलपीजी सिलेंडर रेस्टोरेंट से बाहर कर दिए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…

इंदौर के EV शोरूम में आग, बिल्डिंग में 20 लोग फंसे

इंदौर में इलेक्ट्रिक वाहनों के शोरूम में आग लग गई। बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल पर रहने वाले 6 परिवारों के 20 लोग फंस गए। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने पड़ोसियों की मदद से सीढ़ियों और रस्सियों के सहारे उनको बाहर निकाला। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को इसकी वजह माना जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.