मायके गई महिला के घर में चोरी, लाखों के जेवर-नकदी:पड़ोसियों ने पहले घर के आसपास मंडराते देखे थे संदिग्ध युवक


लखनऊ के चिनहट क्षेत्र स्थित कंचनपुर मटियारी में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए करीब 7 लाख रुपए के जेवर, नकदी और घरेलू सामान पर हाथ साफ कर दिया। महिला परिवार के साथ मायके गई थी। लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। पीड़िता ने चिनहट कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कंचनपुर मटियारी निवासी गौसिया खातून के मुताबिक वह 31 मई की शाम परिवार के साथ मायके गई थीं। इसी दौरान अज्ञात चोर मकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने अलमारी तोड़कर उसमें रखी सवा तोले की सोने की चेन, दो सोने की अंगूठियां, करीब 70 ग्राम चांदी की पायल, 20 हजार रुपए नकद और एक मोबाइल फोन चोरी कर लिया। इसके अलावा शादी के दहेज में मिले तांबे और पीतल के बर्तन, ट्रॉली बैग, वीआईपी सूटकेस, दो लहंगे, नए कपड़े, चादरें और अन्य सामान भी उठा ले गए। पीड़िता के अनुसार चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 6.5 से 7 लाख रुपए है। पड़ोसी ने बताए संदिग्ध युवक महिला ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाली एक महिला के अनुसार घटना से पहले 3-4 युवक अक्सर घर के सामने चबूतरे और पेड़ के पास बैठते दिखाई देते थे। इनमें से एक युवक नारंगी रंग की टी-शर्ट पहने था। आशंका है कि इन्हीं लोगों ने घर की रेकी की हो। जांच में जुटी पुलिस चिनहट पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संदिग्धों की तलाश की जा रही है। साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *