अंडर-17 नेशनल रैंकिंग कुश्ती में हरियाणा का दबदबा,17 पदक जीते:गोंडा के नंदिनी नगर स्टेडियम में फ्रीस्टाइल मुकाबलों का समापन, यूपी दूसरे और दिल्ली तीसरे स्थान पर


गोंडा के नंदिनी नगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय अंडर-17 ओपन नेशनल रैंकिंग कुश्ती चैंपियनशिप के पहले दिन फ्रीस्टाइल स्पर्धा के परिणाम घोषित कर दिए गए। देर रात तक चले मुकाबलों में हरियाणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 23 पदक जीतकर पदक तालिका में पहला स्थान हासिल किया। उत्तर प्रदेश दूसरे और दिल्ली तीसरे स्थान पर रही।

फ्रीस्टाइल प्रतियोगिता में हरियाणा ने 6 स्वर्ण, 6 रजत और 11 कांस्य पदक जीतकर कुल 23 पदक अपने नाम किए। उत्तर प्रदेश ने 3 स्वर्ण और 2 कांस्य पदक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि दिल्ली तीसरे स्थान पर रही। महाराष्ट्र ने 1 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया। विजेताओं ने हासिल किए पदक 45 किलोग्राम भार वर्ग में महाराष्ट्र के हनुमंत राजेंद्र जाधव ने स्वर्ण पदक जीता। हरियाणा के केशव को रजत पदक मिला, जबकि महाराष्ट्र के रुद्र रामचंद्र कुंभार और उत्तर प्रदेश के सैफ देशवाल ने कांस्य पदक हासिल किए। 48 किलोग्राम वर्ग में हरियाणा के लक्ष्य ने स्वर्ण पदक जीता। तेलंगाना के तुंगापल्ली वेंकटेश दूसरे स्थान पर रहे, जबकि मध्य प्रदेश के तनिष्क गिरी गोस्वामी और हरियाणा के उदित डांगी को कांस्य पदक मिला। 51 किलोग्राम वर्ग में हरियाणा के शुभम ने स्वर्ण पदक जीता। महाराष्ट्र के श्रीकांत पोपट सावंत ने रजत, जबकि हरियाणा के अक्षत और उत्तर प्रदेश के मुकेश यादव ने कांस्य पदक प्राप्त किए। 55 किलोग्राम वर्ग में हरियाणा के जतिन ढिल्लों विजेता बने। महाराष्ट्र के हर्षवर्धन धनाजी जाधव दूसरे स्थान पर रहे। हरियाणा के आयुष और दिल्ली के गोविंद ने कांस्य पदक जीते। 60 किलोग्राम वर्ग में हरियाणा के सितेंद्र ने स्वर्ण, हरियाणा के जतिन शर्मा ने रजत तथा हरियाणा के अरुण और तनिष्क ने कांस्य पदक जीते। 65 किलोग्राम वर्ग में हरियाणा के मयंक ने स्वर्ण पदक हासिल किया। हरियाणा के कृष्ण दूसरे स्थान पर रहे, जबकि हरियाणा के निशांत और दिल्ली के रोहित मान को कांस्य पदक मिला। 71 किलोग्राम वर्ग में हरियाणा के सचिन ने स्वर्ण, हरियाणा के रोहित ने रजत तथा हरियाणा के दीपांशु लाकरा और कपिल दहिया ने कांस्य पदक हासिल किए। 80 किलोग्राम वर्ग में उत्तर प्रदेश के दीपांशु खोखर ने स्वर्ण पदक जीता। दिल्ली के सनी को रजत पदक मिला, जबकि चंडीगढ़ के लव गुलिया और दिल्ली के अजय ने कांस्य पदक प्राप्त किए। 92 किलोग्राम वर्ग में उत्तर प्रदेश के कार्तिक ने पहला स्थान हासिल किया। हरियाणा के अभिमन्यु दूसरे स्थान पर रहे, जबकि हरियाणा के सुप्रीत और मुकुल दहिया ने कांस्य पदक जीते। 110 किलोग्राम वर्ग में उत्तर प्रदेश के जय यादव ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। हरियाणा के वीर को रजत पदक मिला, जबकि दिल्ली के रुद्राक्ष और हरियाणा के रोनित दहिया ने कांस्य पदक हासिल किए। अंक तालिका में हरियाणा 220 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहा। उत्तर प्रदेश ने 125 अंकों के साथ दूसरा, दिल्ली ने 91 अंकों के साथ तीसरा, महाराष्ट्र ने 83 अंकों के साथ चौथा और चंडीगढ़ ने 25 अंकों के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया। देर रात करीब एक बजे तक चले फाइनल मुकाबलों के बाद फ्रीस्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता के शीर्ष पहलवानों को पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *