Lucknow Yoga Day Prep: Yoga Week 2026 Announced

लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सम्बंध में शनिवार को विभिन्न रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। जिसमें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रस्तावित कार्यक्रमों और जनभागीदारी बढ़ाने क

.

बैठक में प्राधिकरण के अपर सचिव सी.पी. त्रिपाठी ने बताया कि 21 जून, 2026 को 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। जिसके लिए 15 जून से 21 जून, 2026 तक अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान शहर की विभिन्न आवासीय सोसाइटियों, पार्कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर योग सत्र, जागरूकता कार्यक्रम के साथ सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया जाना है। आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों से अपील किया वो अपनी-अपनी सोसाइटियों में अधिक से अधिक लोगों को नियमित योगाभ्यास से जोड़ें। योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक संतुलन, तनाव मुक्ति और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि योग सप्ताह के दौरान विभिन्न आवासीय परिसरों में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें बच्चों, युवाओं, महिलाओं के साथ वरिष्ठ नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने योग सप्ताह के सफल आयोजन में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया , अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने की बात कही । इस मौके पर उप सचिव माधवेश कुमार समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *