डकैती का 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार:एटा की जलेसर पुलिस ने लंबे समय से फरार आरोपी को पकड़ा


एटा जिले की जलेसर पुलिस ने डकैती के एक मामले में 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जनपदीय स्वाट और सर्विलांस टीम के साथ मिलकर की गई। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक एटा के पर्यवेक्षण में वांछित एवं इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह सफलता मिली। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बंटू पुत्र मलिखान सिंह निवासी ग्राम सती रनौसा, थाना जलेसर के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि गिरफ्तार अभियुक्त बंटू का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक संजयपाल सिंह, स्वाट प्रभारी श्रवण कुमार निगम व उनकी टीम, सर्विलांस प्रभारी सुशील लांबा व टीम, निरीक्षक गोविंद सिंह और उपनिरीक्षक रामवीर सिंह सहित कई पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। क्षेत्राधिकारी जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने प्रेस नोट जारी कर इस गिरफ्तारी की जानकारी दी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *