चंदौली में हाईवे की सर्विस रोड का निर्माण शुरू:अलीनगर में वर्षों से रुका काम फिर तेज, लोगों को मिलेगी राहत


चंदौली जिले में नेशनल हाईवे (NH19) पर अलीनगर थाना क्षेत्र के पचफेड़वा के समीप लंबे समय से रुका सर्विस रोड निर्माण कार्य एक बार फिर शुरू हो गया है। वर्षों से अधूरी पड़ी इस परियोजना के दोबारा शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है और उन्हें जल्द बेहतर यातायात सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है। पचफेड़वा के पास स्थित एनएच के किनारे मेघा बाबा मंदिर के आसपास निर्माण कार्य के लिए शनिवार को बुलडोजर और अन्य मशीनें पहुंचीं। इसके बाद क्षेत्र में निर्माण गतिविधियां तेज हो गईं। बताया जा रहा है कि सर्विस रोड निर्माण का कार्य कई वर्षों से विभिन्न कारणों से प्रभावित था। इससे स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क के अभाव में लोगों को मुख्य हाईवे का सहारा लेना पड़ता था, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती थी। अब निर्माण कार्य दोबारा शुरू होने के बाद लोगों को उम्मीद है कि लंबे समय से लंबित यह परियोजना जल्द पूरी होगी। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सर्विस रोड बनने से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि मेघा बाबा मंदिर अब नेशनल हाईवे से 200 मीटर अंदर रेवसा में शिफ्ट कर दी गई है। हालांकि, निर्माण कार्य को लेकर अभी संबंधित विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन, मौके पर चल रही गतिविधियों से साफ संकेत मिल रहे हैं कि लंबे समय से रुकी परियोजना को पूरा करने की दिशा में प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *