![]()
लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र स्थित गामा दुग्ध भंडार में मिठाई पर चूहा लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग हरकत में आ गया। शनिवार को विभागीय टीम ने दुकान पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए और जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए। साथ ही प्रतिष्ठान के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो शनिवार सुबह गामा दुग्ध भंडार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में एक चूहा दुकान में रखी मिठाई को मुंह लगाता दिखाई दे रहा था। वीडियो सामने आने के बाद उपभोक्ताओं में नाराजगी देखने को मिली और मामले ने तूल पकड़ लिया।
फूड विभाग की टीम ने की छापेमारी वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने दुकान का निरीक्षण किया और वहां रखे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए नमूने एकत्र किए। इन सैंपलों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
दुकान का चालान, आगे की कार्रवाई शुरू निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों ने प्रतिष्ठान के खिलाफ चालान की कार्रवाई की। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
लखनऊ में गामा दुग्ध भंडार पर फूड विभाग का छापा:मिठाई के काउण्टर के अंदर चूहे के घूमने का वीडियो हुआ था वायरल