प्रतापगढ़ में बाइक खड़ी करने को लेकर हुआ झगड़ा:दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, पांच लोगो खिलाफ केस दर्ज


प्रतापगढ़ में बीच सड़क पर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। यह घटना कोतवाली नगर क्षेत्र के राजपाल टंकी चौराहे के पास हुई, जहां बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे और चप्पलें चलीं। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लीलापुर थाना क्षेत्र के पांडेय का पुरवा निवासी शिक्षक बालकृष्ण अपनी साली प्रीती कोरी के साथ मेडिकल कॉलेज से लौट रहे थे। राजपाल चौराहे के पास एक बाटी-चोखा की दुकान पर बाइक खड़ी करने को लेकर उनकी दो युवकों से कहासुनी हो गई। यह कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस घटना का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वीडियो में दोनों पक्ष सड़क पर एक-दूसरे पर हमला करते हुए साफ नजर आ रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एक पक्ष के कुछ लोगों को हिरासत में लिया, जबकि दूसरा पक्ष घटनास्थल से फरार हो गया। मामले में चौकी इंचार्ज अर्चना सिंह की तहरीर पर दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एक पक्ष से बालकृष्ण और प्रीती कोरी, जबकि दूसरे पक्ष से अंतू थाना क्षेत्र के पूरे माधव सिंह कुटिलिया निवासी मनोज पाल और राहुल पाल को नामजद किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और वायरल वीडियो के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के समय बड़ी संख्या में लोग तमाशबीन बने रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *