- Hindi News
- National
- Delhi Hotel Fire Case Update; Malviya Nagar Tragedy | Restaurant Cook Lavkesh Bajaj
नई दिल्ली28 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

दिल्ली के मालवीय नगर के फ्लरिश स्टे होटल में आग लगी थी। पुलिस ने हादसे की जांच के लिए होटल के रसोइेए केशव नेगी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आग रसोइए की लापरवाही से लगी हो सकती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रसोइए केशव ने ही बताया था कि ग्राउंड फ्लोर पर बने रेस्टॉरेंट के किचन में बिजली से चलने वाला चूल्हा था। इसमें विस्फोट के बाद ही आग लगी, जो पूरे होटल में फैल गई थी।
मालवीय नगर के हौजरानी फ्लोरिश स्टे B&B’ में आग 3 जून को सुबह करीब 8.30 बजे लगी और तेजी से पांच मंजिला संकरी इमारत में फैल गई थी। मरने वालों में 21 लोग शामिल थे। इनमें 13 विदेशी भी थे।
पुलिस का कहना है कि होटल के पास दिल्ली सरकार की ‘बेड एंड ब्रेकफास्ट’ पॉलिसी के तहत सिर्फ 6 कमरों की इजाजत थी, लेकिन वहां 25 कमरे चल रहे थे, जिनमें से कुछ बेसमेंट में भी बने थे।
इससे पहले पुलिस ने होटल के मालिक लवकेश बजाज को भी अरेस्ट कर चुकी है। उस पर गैर-इरादतन हत्या समेत कई आरोपों में मामला दर्ज किया गया है।
लवकेश 2025 में भी 15 दिन तिहाड़ जेल में रह चुका है। उस पर पैसे लेकर 2 बांग्लादेशी महिलाओं के जाली दस्तावेज बनवाने का आरोप था, मामला पहाड़गंज पुलिस ने दर्ज किया था।

केशव नेगी दिल्ली से ही अरेस्ट किया गया है।
सबसे पहले भागा था होटल स्टाफ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आग लगने के बाद होटल का स्टाफ ही सबसे पहले भाग निकला था। जबकि वहां रुके हुए लोग धुएं और आग की लपटों में फंस गए थे। रसोई में बिजली का चूल्हा जलाते ही उसमें विस्फोट हो गया और आग लग गई।
केशव ने ही बताया था कि उन्होंने होटल की बिजली का मेन स्विच बंद किया, और घने धुएं के बीच से अपनी जान बचाने के लिए होटल से भाग गए थे।
पुलिस जांच में ही यह बात सामने आई कि जब नेगी ने बिजली बंद की तो इससे होटल इलेक्ट्रॉनिक दरवाजे लॉक हो गए। नेगी की लापरवाही के कारण ही कई लोग होटल से बाहर नहीं निकल पाए।
होटल के अकाउंटेंट की तलाश में बिहार गई पुलिस की टीम
पुलिस ने होलट मालिक बजाज के लंबे समय से सहयोगी और अकाउंटेंट जय मिश्रा की भी तलाश शुरू कर दी है, जो घटना के बाद से फरार है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि होटल से जुड़े कई दस्तावेजों में मिश्रा का नाम सामने आया है।
यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या होटल को चलाने में उनकी कोई बड़ी भूमिका थी। मिश्रा का पता लगाने के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई गई हैं, जिनमें से एक टीम को बिहार भेजा गया है, जहां का वह रहने वाला है।

दिल्ली पुलिस ने 3 जून की रात होटल के सह-मालिक लवकेश बजाज को हिरासत में लिया।
होटल मालिक पूछताछ में बोला- दिल्ली में सब चलता है
हादसे के मुख्य आरोपी और होटल मालिक लवकेश बजाज को गुरुवार को कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। बजाज से जब पूछा गया कि 6 कमरे का लाइसेंस लेकर 25 कमरे कैसे चला रहे थे? फायर एनओसी भी नहीं थी।
इस पर उसने कहा- ‘दिल्ली में सब चलता है।’ पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह होटल तीन पार्टनर मिलकर चला रहे थे। पूरी दिल्ली में इनके कई होटल और गेस्ट हाउस हैं। पर्यटन विभाग का लाइसेंस जय मिश्रा के नाम पर था।
बजाज ने पूछताछ में और भी कई चौंकाने वाला खुलासे किए। पुलिस के अनुसार, आग लगने के दौरान बजाज अपनी कार से जलती हुई इमारत के पास से गुजरा था। आरोपी ने बताया कि वह डर के कारण भाग गया था। उसने किसी की मदद नहीं की और पूरे दिन शहर में इधर-उधर घूमता रहा।
दिल्ली में 6 साल में आग के हादसों में 543 लोगों की मौत
मालवीय नगर होटल हादसे के बाद दिल्ली में आग से सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है। इसी बीच, सरकारी आंकड़ों से पता चला है कि पिछले 6 साल में शहर में आग से जुड़ी घटनाओं में 543 लोगों की मौत हुई है। यह आंकड़ा साल 2019 से मार्च 2026 के बीच आग से जुड़ी घटनाओं का है।
अकेले 2026 की पहले 6 महीनों आग लगने की घटनाओं में 65 लोगों की मौत हो चुकी है। हाल ही में विवेक विहार और पालम इलाकों में आग लगने की घटनाओं में नौ-नौ लोगों की मौत हुई थी।
यह भी पता चला कि दिल्ली फायर सर्विस को आग से जुड़ी घटनाओं के लिए मिलने वाली इमरजेंसी कॉल की संख्या इन्हीं 6 सालों के दौरान 17,231 से बढ़कर पिछले फाइनेंशियल ईयर में 20,379 हो गई है।
———————————-
हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
बेसमेंट में कमरे और किचन, ना वेंटिलेशन, ना इमरजेंसी एग्जिट:दिल्ली के जिस होटल में आग लगी, उसका मालिक पास में चला रहा ऐसे 2 होटल

दिल्ली के जिस फ्लरिश स्टे होटल में बुधवार को आग लगने से 21 लोगों की मौत हुई, उसका मालिक पास में ऐसे ही दो और होटल चला रहा है। लवकेश बजाज के इन दोनों होटलों में बेसमेंट के अंदर ही किचन और कमरे हैं। इनमें इमरजेंसी एग्जिट भी नहीं है।
फ्लरिश स्टे होटल दिल्ली के मालवीय नगर में है। इस इलाके में 400 से 500 मीटर के दायरे में 8 से 10 होटल हैं। इनमें से तीन होटल फ्लरिश स्टे, फ्लरिश इन गेस्ट हाउस और ग्रीन रेजीडेंसी, लोकेश बजाज एक पार्टनर के साथ मिलकर चला रहा है। तीनों होटल 100 मीटर के दायरे में हैं। पूरी खबर पढ़ें
