![]()
लखीमपुर खीरी में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के तहत थाना प्रभारियों सहित कुल नौ निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार, फरधान थाना प्रभारी निरीक्षक राजू राव को साइबर क्राइम पुलिस थाने का प्रभारी बनाया गया है। वहीं पुलिस लाइंस में तैनात निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह को थाना खीरी का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। महिला थाना और तिकुनिया थाने को मिले नए प्रभारी कोतवाली सदर की गढ़ी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक बबिता पटेल को महिला थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं भीरा थाने में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक अवनीश कुमार को तिकुनिया थाने की कमान सौंपी गई है। थाना खीरी के प्रभारी निरीक्षक निराला तिवारी का तबादला कर उन्हें फरधान थाने का प्रभारी बनाया गया है। साइबर थाने में भी हुई नई तैनाती इससे पहले जारी एक अन्य सूची में एएचटी थाने में तैनात निरीक्षक अनिल कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक दीपांकर शर्मा और उपनिरीक्षक युवराज बालियान को साइबर थाने में तैनात किया गया था। वहीं महिला थाना प्रभारी शिल्पी शुक्ला को कोतवाली सदर क्षेत्र की मिश्राना चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने का प्रयास पुलिस विभाग के अनुसार, यह प्रशासनिक फेरबदल कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा विभागीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है। अधिकारियों को नई तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
Source link
लखीमपुर खीरी में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल:थाना प्रभारियों समेत 9 पुलिसकर्मियों के तबादले; फरधान, खीरी, तिकुनिया और महिला थाने में बदले गए प्रभारी