सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर शादाब जकाती की राजनीतिक मंच पर एंट्री:आसपा के मंच पर बैठे दिखाई दिए, बोले- चंद्रशेखर आजाद को सपोर्ट करने आया हूं


यह 10 रूपए का बिस्कुट का पैकेट कितने का है जी…! अपने इस डायलॉग के जरिए सुर्खियां बटोरने वाले सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर शादाब जकाती ने राजनीति में प्रवेश के संकेत दे दिए हैं। शुक्रवार को आजाद समाज पार्टी की सत्ता परिवर्तन यात्रा में शादाब जकाती की मौजूदगी चर्चा का विषय रही। वह अपनी काली स्कॉर्पियो से चंद्रशेखर आजाद के काफिले में शामिल दिखे। हालांकि पार्टी ज्वाइन करने की बात को फिलहाल उन्होने सिरे से खारिज कर दिया। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के काफिले में शादाब जकाती बेहद आगे शामिल रहे। सांसद के ठीक पीछे उनकी गाड़ी मौजूद थी। गले में आजाद समाज पार्टी का पटका और हाथ में झंडा मौजूद था। जैसे ही कार्यकर्ताओं की नजर शादाब जकाती पर पड़ी, वह उस तरफ दौड़ लिए। सेल्फी का दौर शुरू हो गया। कार्यक्रम स्थल पर चंद्रशेखर तो बाहर शादाब जकाती लोगों की भीड़ से घिरे थे। आसपा के मंच पर पहुंचे शादाब जकाती
पीवीएस रोड पर एक सभागार में चंद्रशेखर आजाद ने महिलाओं के समूह को संबोधित किया। बाहर काफिले में शामिल दर्जनों गाड़ियां थी। ट्रैक्टर ट्राली तक से कार्यकर्ता शामिल हुए। इन्हीं में काले रंग की स्कॉर्पियो अचानक चर्चा का विषय बन गई। दरअसल इसी काली गाड़ी में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर शादाब जकाती मौजूद थे। इसके बाद वह चंद्रशेखर के मंच पर भी बैठे दिखाई दिए। शादाब बोले- 10 रूपए के बिस्कुट में ही खुश हूं
आसपा के कार्यक्रम में शादाब की मौजूदगी चर्चा का विषय बनी। लोगों के जहन में केवल यही सवाल था कि क्या शादाब जकाती आसपा ज्वाइन कर रहे हैं। कुछ ने उनसे सवाल भी किये लेकिन वह बचते दिखे। मीडिया ने जब शादाब जकाती से पार्टी ज्वाइन करने को लेकर सवाल दागा तो वह हंसकर बोले कि वह ( चंद्रशेखर आजाद) अच्छे वक्ता हैं। गरीबों की मदद करते हैं। इसलिए वह उनको सपोर्ट करने आए हैं। पार्टी ज्वाइन नहीं कर रहा हूं। मैं तो अपने 10 रूपए के बिस्कुट में ही खुश हूं। आधा घंटा तक मंच किया साझा
शादाब जकाती आसपा की पदयात्रा को लेकर खासे उत्साहित दिखे। इंचौली से ही वह चंद्रशेखर आजाद के काफिले में शामिल हो गए थे। वहां उन्होंने पहले चंद्रशेखर का स्वागत किया और फिर अपनी काली स्कार्पियो से ही काफिले में जुड़ गए। पूरा समय सांसद चंद्रशेखर की गाड़ी के पीछे शादाब की गाड़ी रही। पीवीएस के पास जैसे ही चंद्रशेखर जनसभा को संबोधित करने पहुंचे, पीछे से शादाब भी आ गए। सपा छोड़कर आसपा में शामिल हुए बाबर चौहान खरदौनी के साथ शादाब जकाती बैठे दिखाई दिए। आधा घंटे रुके और फिर चले गए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *