'गो ग्रीन कानपुर' मुहिम की शुरुआत:पूर्व मिसेज यूनिवर्स प्रीति शर्मा संभालेंगी कमान, हर वार्ड में बनेंगे ग्रीन एंबेसडर


विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर औद्योगिक नगरी कानपुर को हरित और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए ‘गो ग्रीन कानपुर’ अभियान की शुरुआत की गई। सामाजिक संगठन ‘मुस्कुराए कानपुर’ के नेतृत्व में शुरू हुई इस मुहिम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप देना है। अभियान के तहत पौधरोपण के साथ-साथ ट्रैफिक प्रबंधन, प्लास्टिक मुक्त शहर, तालाब संरक्षण और वेस्ट मैनेजमेंट जैसे मुद्दों पर भी काम किया जाएगा। प्रीति शर्मा को सौंपी गई अभियान की कमान अभियान के संस्थापक डॉ. सिधांशु राय ने बताया कि पूर्व मिसेज यूनिवर्स करिज्मा-2019 प्रीति शर्मा को ‘गो ग्रीन कानपुर’ का मिशन लीडर बनाया गया है। वह युवाओं और महिलाओं को जोड़कर इस अभियान को शहर के हर क्षेत्र तक पहुंचाने का कार्य करेंगी। उनका लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण को सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में स्थापित करना है। दो महीने चलेगा ‘ग्रीन संस्कार’ अभियान मिशन लीडर प्रीति शर्मा ने बताया कि जून और जुलाई के दौरान शहरभर में ‘ग्रीन संस्कार’ अभियान चलाया जाएगा। इसके जरिए बच्चों और नागरिकों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ इसे उनकी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने का प्रयास किया जाएगा। अभियान स्कूलों, सामाजिक संस्थाओं और स्थानीय समुदायों के सहयोग से संचालित होगा। हर वार्ड में बनेंगे ग्रीन एंबेसडर अभियान को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए शहर के लगभग सभी वार्डों में ‘ग्रीन एंबेसडर’ नियुक्त किए जाएंगे। ये एंबेसडर अपने-अपने क्षेत्रों में पौधरोपण, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियों का नेतृत्व करेंगे। साथ ही प्रत्येक वार्ड का ‘ग्रीन रिपोर्ट कार्ड’ तैयार किया जाएगा, जिससे पर्यावरणीय कार्यों का मूल्यांकन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिलेगा। बिठूर में होगा मेगा पौधरोपण अभियान वर्षा ऋतु शुरू होते ही बिठूर क्षेत्र में ‘एक पेड़ परिवार के नाम’ थीम पर वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अभियान से जुड़े लोगों का कहना है कि सिर्फ पौधे लगाने तक सीमित रहने के बजाय उनकी देखरेख और संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। पर्यावरण के साथ ट्रैफिक और वेस्ट मैनेजमेंट पर फोकस अभियान के तहत शहर में नो-प्लास्टिक अभियान, ट्रैफिक प्रबंधन सुधार, पुराने तालाबों के संरक्षण, पक्षियों की सुरक्षा और जीरो वेस्ट मैनेजमेंट जैसे विषयों पर भी काम किया जाएगा। संगठन का दावा है कि यह मुहिम समाज और प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित कर पर्यावरणीय चुनौतियों के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। विशेषज्ञ और सामाजिक संस्थाएं भी जुड़ीं अभियान को तकनीकी और सामाजिक सहयोग देने के लिए राष्ट्रीय शर्करा संस्थान (एनएसआई) के पूर्व निदेशक डॉ. नरेंद्र मोहन सहित कई पर्यावरण विशेषज्ञों को सलाहकार बनाया गया है। इसके अलावा कानपुर सुपर-100, हैप्पीनेस स्कूल, लायंस क्लब, आरोहम हैप्पीनेस सेंटर समेत कई सामाजिक और शैक्षणिक संस्थाएं इस मुहिम में सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं। आयोजकों का दावा है कि यह अभियान कानपुर को स्वच्छ, हरित और टिकाऊ शहर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *