मुरादाबाद में ट्रक ड्राइवर ने पत्नी की हत्या की:ईंट से सिर कूचकर मार डाला, 6 साल पहले लव मैरिज हुई थी

मुरादाबाद में एक ट्रक ड्राइवर ने अपनी पत्नी की ईंट से सिर कूचकर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी ट्रक चालक घर से फरार हो गया। घर में मौजूद 3 बच्चों ने पड़ोसियों को मां के मरने की सूचना दी। इसके बाद गांव के लोगों को इस हत्याकांड का पता चला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
घटना मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर हमीर की है। यहां रहने वाले ट्रक ड्राइवर नसीम ने करीब 6 साल पहले गांव की ही सना (30 साल) के साथ लव मैरिज की थी। दंपती के 3 बच्चे हैं। इनमें बड़ी बेटी मन्नत की उम्र 5 साल है। उससे छोटा बेटा अली हमजा 3 साल और सबसे छोटी बेटी आयत एक साल की है।
गांव के लोगों का कहना है कि शुक्रवार को सुबह करीब 8 बजे बच्चे रोते हुए घर के बाहर आए और मां के नहीं बोलने के बारे में बताया। गांव के लोगों ने अंदर जाकर देखा तो सना खून से लथपथ फर्श पर पड़ी थी। उसके शरीर पर भी चोटों के निशान थे। गांव के लोगों का कहना है कि पास में ही खून से सनी एक ईंट भी पड़ी थी। जबकि उसका पति नसीम घर से गायब था।

खबर अपडेट की जा रही है…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *