![]()
मछलीशहर नगर से सटे गुजराती राम अभिलाष पब्लिक स्कूल सरायचंदन के प्रधानाचार्य नीरज सरोज की सड़क हादसे में मौत हो गई है। वे प्रयागराज के नैनी परीक्षा केंद्र में टीजीटी परीक्षा देकर घर लौट रहे थे, तभी बाबूगंज बाजार में उनकी बाइक पलट गई। यह घटना गुरुवार को हुई। नीरज सरोज सिकरारा थाना क्षेत्र के कुरनी (चेरईकापुरा) के निवासी थे और पिछले सात वर्षों से उक्त विद्यालय में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने माध्यमिक शिक्षा चयन आयोग की टीजीटी परीक्षा का फॉर्म भरा था और गुरुवार को इसी परीक्षा में शामिल होने के लिए बाइक से नैनी गए थे। विद्यालय के प्रबंधक श्याम नारायण बिंद ने बताया कि परीक्षा देकर घर लौटते समय एक साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में नीरज सरोज की बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर फूलपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नीरज सरोज के मोबाइल फोन से उनके परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। परिजन गुरुवार रात में ही घटनास्थल पर पहुंच गए थे। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।
Source link
जौनपुर में टीजीटी परीक्षा देकर लौट रहे प्रिंसिपल की मौत:प्रयागराज से लौटते समय बेकाबू बाइक पलटी, सिकरारा में कार्यरत थे