नोएडा में 28 मंजिला अपार्टमेंट में आग लगी:12वीं मंजिल के AC में शॉर्ट सर्किट से हादसा, फ्लैट छोड़कर भागे लोग


नोएडा सेक्टर-75 की एक हाईराइज रिहायशी सोसाइटी में शुक्रवार सुबह 8 बजे आग लग गई। आग आईवीवाय काउंटी सोसाइटी के 28 मंजिला बिल्डिंग में 12वें फ्लोर के फ्लैट में लगी। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते फ्लैट की खिड़कियों से ऊंची लपटें निकलने लगीं। आसमान में काले धुएं का गुबार फैल गया। सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई। लोग सीढ़ियों से भागकर बिल्डिंग से बाहर भागे। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य शुरू किया। आग 12वीं मंजिल पर होने की वजह से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से पानी ऊपर तक नहीं पहुंच पाया। इसके बाद हाईड्रोलिक क्रेन मंगाई गई। बिल्डिंग के फायर सेफ्टी उपकरणों की मदद ली गई। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इससे पहले पूरी बिल्डिंग को खाली करा लिया गया। एहतियात के तौर पर आसपास की बिल्डिंग्स को भी खाली कराया गया। फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है। इस बीच, नोएडा सेक्टर 52 के ‘ई3 शताब्दी विहार’ के पेइंग गेस्ट (PG) आवास में भी आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बहुमंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर एक रेस्टोरेंट है। ऊपरी मंजिलों पर पीजी बना हुआ है। इसमें छात्र और नौकरी कर रहे युवा रहते हैं। आग रेस्टोरेंट में लगी। आग पर काबू पा लिया गया है। आग की तस्वीरें देखिए- नोएडा सेक्टर 74 के अपार्टमेंट में आग की घटना से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *