![]()
मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने गुरुवार रात 13 मंत्रियों को विभागों को बंटवारा कर दिया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक को गृह मंत्रालय दिया गया है। शिवकुमार ने वित्त, कैबिनेट अफेयर्स, कार्मिक-प्रशासनिक सुधार, इंटेलीजेंस समेत कई विभाग अपने पास रखे हैं। इधर, डीके कैबिनेट में शामिल मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने बंटवारे पर नाराजगी जताते हुए मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। रेड्डी बेंगलुरु विकास विभाग चाहते थे, लेकिन उन्हें जल संसाधन विभाग दे दिया गया था। रेड्डी ने कहा- मैं अभी भी कांग्रेस में हूं, मैंने पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया है। पिछले 53 सालों में पार्टी की कई जिम्मेदारियां निभाई हैं। मैंने कई मुख्यमंत्रियों की कैबिनेट में मंत्री के तौर पर काम किया है। कभी किसी से मंत्री पद नहीं मांगा। पहली कैबिनेट मीटिंग से बाहर चले गए थे रेड्डी न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक विभाग तय करने के लिए गुरुवार को हुई पहली कैबिनेट मीटिंग से रेड्डी बाहर चले गए थे। बैठक में मंत्री ने मुख्यमंत्री डीके को 2023 में किए गए उस वादे की याद दिलाई, जिसमें कहा गया था कि जब भी कैबिनेट में फेरबदल होगा, उन्हें बेंगलुरु विकास विभाग दिया जाएगा।
Source link
कर्नाटक में मुख्यमंत्री शिवकुमार ने 13 मंत्रियों में बांटे विभाग:गृह मंत्रालय प्रियंक खड़गे को; बंटवारे से नाराज मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने इस्तीफा दिया