लखनऊ में अलग-अलग हादसे में दो की मौत:कर्ज से परेशान सैलून संचालक ने इंदिरा डैम में लगाई छलांग, बाइक की टक्कर से रिक्शा चालक की मौत


लखनऊ में क्रेडिट कार्ड के बढ़ते कर्ज से परेशान सैलून संचालक ने इंदिरा डैम में छलांग लगाकर जान दे दी। गुरुवार दोपहर उसका शव डैम में पानी में उतराता मिला। वहीं नाका इलाके में तेज रफ्तार बाइक ने रिक्शा चालक को टक्कर मार दी। जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रायबरेली के लालगंज निवासी पवन कुमार शर्मा (32) नाका क्षेत्र के आर्यनगर में पत्नी निधि और पांच महीने की बेटी के साथ किराए के मकान में रहते थे। उनकी ऐशबाग में सैलून की दुकान थी। साले अमित ने बताया बुधवार दोपहर पवन मन राम लली को काम बताकर घर से निकल गए थे। देर शाम तक वापस न लौटने पर परिवार ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद फोन स्विच ऑफ हो गया। गुरुवार दोपहर इंदिरा डैम में एक युवक का शव पानी में उतराता दिखाई दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और उसकी पहचान कराने का प्रयास किया। तलाशी के दौरान युवक के पास से आधार कार्ड मिला। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। जहां बड़े भाई पंकज शर्मा ने शव की पहचान पवन कुमार शर्मा के रूप में की। कई क्रेडिट कार्ड का था कर्ज मृतक के साले अमित ने बताया कि पवन पर विभिन्न कंपनियों के क्रेडिट कार्ड का काफी कर्ज था। कर्ज की रकम न चुका पाने के कारण दबाव में था। इसी वजह से वह लंबे समय से मानसिक तनाव में थे।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बाइक सवार ने मारी टक्कर रिक्शा चालक की मौत
आलमबाग स्थित मवैया निवासी रवि महतो (60) रिक्शा चलाते थे। परिवार में पत्नी गुलाब देवी और दो बच्चे है। बेटे नवल ने बताया कि पिता बुधवार सुबह रिक्शा लेकर घर से निकले थे। मोती नगर चौराहे के पास तेज रफ्तार बाइक ने सामने से रिक्शे में टक्कर मार दी। हादसे में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। भीड़ ने बाइक सवार को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रवि को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बाइक सवार को हिरासत में लेकर बाइक थाने में खड़ी कर ली। गुरुवार सुबह इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *