![]()
बहराइच के मोतीपुर थाना परिसर में बुधवार को सीमा जागरण मंच की ओर से विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 37 लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रद्युम्न सिंह ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। शिविर के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रद्युम्न सिंह, खंड विकास अधिकारी विनोद यादव, सीमा जागरण मंच के प्रांत महामंत्री अनिल कुशवाहा तथा भाजपा नेता परशुराम कुशवाहा ने लोगों को संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि 18 से 65 वर्ष आयु का प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति हर तीन माह में रक्तदान कर सकता है। रक्तदान से न केवल जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान मिलता है, बल्कि इससे समाज में सेवा और सहयोग की भावना भी मजबूत होती है। रक्तदाताओं का किया गया सम्मान रक्तदान के बाद समाजसेवी एवं सीमा जागरण मंच के प्रांत सह प्रचार प्रमुख योगेन्द्र मौर्य के नेतृत्व में सभी रक्तदाताओं को अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने रक्तदाताओं के इस योगदान को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। मेडिकल कॉलेज की टीम रही मौजूद शिविर में बहराइच मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक यूनिट की सात सदस्यीय टीम ने रक्त संग्रह किया। टीम में मेडिकल अफसर डॉ. अली मेहंदी, परामर्शदाता डॉ. नूर मोहम्मद, लैब टेक्नीशियन ज्ञानेंद्र वर्मा, वैभव मिश्रा, हेमंत निषाद, सुधांशु और विकास सिंह शामिल रहे। टीम ने प्रत्येक रक्तदाता का हीमोग्लोबिन, रक्तचाप और वजन की जांच करने के बाद ही रक्त संग्रह किया। जरूरतमंद मरीजों को मिलेगा लाभ आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में पर्याप्त मात्रा में रक्त उपलब्ध कराना है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों, प्रसूता महिलाओं तथा थैलेसीमिया से पीड़ित गरीब और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। अधिकारियों और समाजसेवियों ने भी किया रक्तदान शिविर में खंड विकास अधिकारी विनोद यादव, मोतीपुर थानाध्यक्ष आनंद चौरसिया, सीमा जागरण मंच के प्रांत महामंत्री अनिल कुशवाहा, प्रांत सह प्रचार प्रमुख योगेन्द्र मौर्य, समाजसेवी व्यवसायी अनूप मोदी उर्फ मुन्ना मोदी, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, समाजसेवी कमलेश मौर्य, सुनील सिंह, रनजीत सिंह शाक्य, कमल मौर्य, सौरभ वर्मा और विवेक गोयल समेत कई लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर सीमा जागरण मंच के जिला अध्यक्ष राजेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष रामकिशोर वर्मा, उपनिरीक्षक कमलेंद्र प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक अजीत सिंह, जिला युवा प्रमुख राहुल पोरवाल, भाजपा नेता परशुराम कुशवाहा, समाजसेवी सोमवर्धन पांडे, शिक्षक नाथूराम सोनी, अंगद मौर्य सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
Source link
बहराइच में मोतीपुर थाना परिसर में रक्तदान शिविर:37 लोगों ने किया रक्तदान, एक यूनिट से चार जिंदगियां बचाने का दिया संदेश