मंत्री रघुराज सिंह ने बिग क्रिकेट लीग का किया शुभारंभ:ग्रेटर नोएडा में शुरू हुई प्रतियोगिता, खिलाड़ियों को मिलेगा मौका


ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बुधवार को बिग क्रिकेट लीग (बीसीएल) का आगाज हो गया। उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने इसका शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है और ऐसी प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। मंत्री ने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी का जिक्र करते हुए कहा कि खेल के माध्यम से व्यक्ति को विश्व स्तर पर पहचान मिलती है। उन्होंने आधुनिक दौर में हर व्यक्ति के लिए खेल के महत्व पर जोर दिया और बताया कि इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। यूपी ब्रिज स्टार्स को 172 रनों का लक्ष्य मिला लीग का उद्घाटन मैच बुधवार को यूपी ब्रिज स्टार्स (यूपीबीएस) और मुंबई मरीन (एमएम) के बीच खेला गया। मुंबई मरीन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 20 ओवरों में मुंबई ने नौ विकेट खोकर 171 रन बनाए, जिससे यूपी ब्रिज स्टार्स को 172 रनों का लक्ष्य मिला। मुंबई की ओर से एन ओझा ने 23 गेंदों में 40 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल थे। ए पठान ने भी 21 गेंदों में 34 रनों का तेज योगदान दिया, जबकि रॉस टेलर 11 गेंदों पर 9 रन बना सके। यूपी ब्रिज स्टार्स के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर मुंबई को बड़ा स्कोर बनाने से रोका। एस ठाकुर और जे मेंडिस ने दो-दो विकेट हासिल किए। 54 रन के कुल योग पर उसके दो विकेट गिर गए लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपीबीएस टीम की शुरुआत भी खराब रही और 54 रन के कुल योग पर उसके दो विकेट गिर गए। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने एक छोर संभाले रखा और 53 गेंदों पर 80 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें सात चौके और चार छक्के शामिल थे। वह 136 रन के कुल योग पर आउट हुए। यूपीबीएस की टीम ने यह लक्ष्य 18.4 ओवरों में 4 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। शानदार पारी के शिखर धवन को प्लेयर और द मैच दिया गया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *