![]()
हाथरस में भारतीय किसान यूनियन (भानू गुट) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के खिलाफ बिना अनुमति धरना-प्रदर्शन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी की शिकायत पर की गई है। जानकारी के अनुसार, भारतीय किसान यूनियन (भानू) ने जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग को लेकर तालाब ओवरब्रिज के नीचे धरना-प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन में कई समाजसेवी भी शामिल हुए थे। देर रात अधिकारियों द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का आश्वासन दिए जाने और ज्ञापन स्वीकार किए जाने के बाद धरना समाप्त कराया गया था। ठेका पार्किंग का कार्य बाधित होने का आरोप नगर पालिका परिषद हाथरस के अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह ने कोतवाली सदर में दर्ज कराई शिकायत में कहा है कि प्रदर्शन बिना किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति के किया गया। धरने के कारण नगर पालिका की ठेका पार्किंग का कार्य प्रभावित हुआ और आम लोगों को आवागमन में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि पार्किंग ठेकेदार ने प्रदर्शन के चलते आर्थिक नुकसान होने की मौखिक शिकायत की है। पुलिस ने अधिशासी अधिकारी की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Source link
बिना अनुमति धरना देने पर भाकियू (भानू) कार्यकर्ताओं पर FIR:स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर किया था प्रदर्शन, नगर पालिका ने कार्य बाधित होने का लगाया आरोप