![]()
ललितपुर जिले के तालबेहट स्थित वासुपूज्य दिगंबर जैन मंदिर में नौ दिवसीय श्रावक संस्कार शिविर का शुभारंभ किया गया है। पंडित मुकेश कुमार जैन शास्त्री के निर्देशन में यह शिविर 3 जून से 11 जून 2026 तक आयोजित किया जाएगा। बुधवार को मंगल कलश की स्थापना के साथ इसका विधिवत उद्घाटन हुआ। यह कार्यक्रम जैन मिलन बहुमण्डल एवं वासुपूज्य जिनालय शाखा (भारतीय जैन मिलन क्षेत्र संख्या -13 से संबद्ध) के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। श्रवण संस्कृति संस्थान सांगानेर से पधारे सिद्धार्थ भैया रामटोरिया एवं अभिषेक भैया मैनवार के नेतृत्व में सुबह अभिषेक शांतिधारा हुई। इसके उपरांत प्रवीन कुमार पंकज जैन भंडारी परिवार ने आचार्य श्री के चित्र का अनावरण किया, शिखा कपिल मोदी बसार परिवार ने दीप प्रज्वलन किया और दर्शना अजित जैन विरधा परिवार ने मंगल कलश की स्थापना की। इस अवसर पर सिद्धार्थ भैया ने कहा कि संस्कार शिविर हमें जीवन जीने की कला सिखाते हैं। उन्होंने सभी बच्चों, पुरुषों और महिलाओं से शिविर में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया। शिविर के दौरान प्रतिदिन सुबह पूजन, दोपहर में द्वादश वर्षीय पाठ्यक्रम और रात्रि में बच्चों एवं बड़ों के लिए अलग-अलग कक्षाएं संचालित की जाएंगी। कार्यक्रम में पुष्पेंद्र विरधा, सुशील मोदी, जितेंद्र बड़ौरा, हितेंद्र पवैया, विकास पवा, वीरेंद्र जैन, विनय कुमार, नीलेश गरेठा, सुरेंद्र विरधा, अरविंद नयाखेड़ा, राजीव, अंकित, मनीष सहित सकल दिगंबर जैन समाज का सक्रिय सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन अनिल जैन ने किया, जबकि अंत में जैन मिलन के अध्यक्ष विशाल जैन पवा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Source link
ललितपुर में नौ दिवसीय श्रावक संस्कार शिविर का शुभारंभ:मंगल कलश स्थापना के साथ शुरू, महिलाएं सक्रिय