![]()
संभल पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बुधवार को 9 थानों में तैनात पुलिसकर्मियों में फेरबदल किया है। इस फेरबदल में चार नए इंस्पेक्टर और पांच एसओ (थानाध्यक्ष) को अलग-अलग स्थानों पर नई पोस्टिंग दी गई है। पुलिस अधीक्षक के वाचक रहे संजय कुमार को थाना नखासा का प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह, एसओजी प्रभारी बोबिंद्र कुमार शर्मा को चंदौसी तहसील के थाना बनियाठेर का प्रभारी नियुक्त किया गया है। आरटीसी प्रभारी में तैनात प्रभारी निरीक्षक संत कुमार को चंदौसी कोतवाली का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। संभल कोतवाली में अपराध निरीक्षक रहे नरेश पाल को तहसील गुन्नौर के थाना धनारी का प्रभारी बनाया गया है। इंस्पेक्टर पुष्पेंद्र सिंह को थाना साइबर क्राइम और पवनवीर सिंह राणा को थाना एएचटीयू में तैनाती मिली है। वहीं, मनोज कुमार वर्मा को एसओजी का नया प्रभारी बनाया गया है। तहसील गुन्नौर के थाना बबराला प्रभारी सौरभ त्यागी को तहसील संभल के थाना रायसत्ती का प्रभारी बनाया गया है। रायसत्ती के प्रभारी निशांत कुमार राठी को अब थाना बबराला का प्रभारी बनाया गया है। सचिन कुमार को थाना कैलादेवी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। थाना धनारी के प्रभारी अखिलेश प्रधान को प्रभारी आरटीसी में भेजा गया है। थाना नखासा के प्रभारी निरीक्षक उमेश सिंह सोलंकी को पुलिस अधीक्षक का वाचक बनाया गया है। थाना कैलादेवी के प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम शर्मा और चंदौसी कोतवाली प्रभारी अनुज तोमर को गैर जनपद स्थानांतरित कर दिया गया है।
Source link
संभल एसपी ने 9 थानों में किया फेरबदल:एसपी वाचक, एसओजी प्रभारी को थाना मिला; दो इंस्पेक्टर गैर जनपद स्थानांतरित