![]()
पटना में मंगलार रात खान सर की कोचिंग ग्लोबल स्टडीज पर हमला हुआ है। इस हमले के बाद खान सर ने आज क्लास लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने छात्रों से कहा, “आज पढ़ाई नहीं हो पाएगी।” इस दौरान छात्रों ने “खान सर जिंदाबाद” के नारे लगाए। गोली चलने के सवाल पर खान सर ने जवाब देने से बचते नजर आए। उन्होंने छात्रों से अपील करते हुए कहा, “सड़क खाली कर दीजिए। हम यहां किसी हमले के लिए तैयार नहीं थे। मारपीट करने के लिए नहीं बैठे थे। गार्ड का सिर फोड़ दिया गया है।” खान सर ने बताया कि जिस समय हमला हुआ, उस वक्त अधिकांश गार्डों की ड्यूटी समाप्त हो चुकी थी। उन्होंने कहा, “सबसे पहली प्राथमिकता घायल गार्ड को बचाने की है। उसे काफी बेरहमी से पीटा गया है और वह PMCH में भर्ती है। पता नहीं हमलावरों का निशाना कौन था।” उन्होने आगे कहा, ‘हम लोगों की कोशिश रहती है कि गरीब से गरीब बच्चों को पढ़ाया जाए, इससे कुछ लोगों को परेशानी हो रही है। सरकार और पुलिस अलर्ट है। रात 2 बजे तक सभी अफसर यहां मौजूद थे। पुलिस जल्द से जल्द कार्रवाई करे।’ इस घटना के बाद खान सर का कोचिंग सेंटर आज बंद किया गया है। स्टूडेंट की मांग- खान सर को सुरक्षा मिले इधर, कोचिंग पर हमले के बाद बड़ी संख्या में छात्र सड़क पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं। खान सर के स्टूडेंट्स की मांग है कि, जबतक खान सर को सुरक्षा नहीं मिलेगी वो कोचिंग के बाहर से नहीं हटेंगे। दरअसल, मंगलवार रात खान सर के कोचिंग संस्थान ग्लोबल स्टडीज पर हमला हुआ था। इस हमले में सुरक्षा गार्ड घायल हो गया, गार्ड का सिर फोड़ दिया गया है। सिर में चोट लगने के बाद उसे PMCH में भर्ती कराया गया है। कोचिंग संस्थान पर हुए हमले के बाद खान सर मौके पर पहुंचे और पहले 8 से 10 राउंड फायरिंग होने का दावा किया था। हालांकि बाद में वे अपने बयान से पलट गए और कहा- माहौल इतना तनावपूर्ण था कि मुझे कुछ समझ नहीं आया। खान सर की ओर से दर्ज कराई गई FIR में भी गोलीबारी का कोई जिक्र नहीं किया गया है। साथ ही पटना पुलिस ने भी फायरिंग की घटना से साफ इनकार किया है। कोचिंग से आई कुछ तस्वीरें देखिए… DSP बोले- फायरिंग नहीं हुई है, तोड़फोड़ की गई टाउन DSP राजेश रंजन ने भी बताया, फायरिंग नहीं हुई है। फुटेज में इस तरीके का अभी कुछ भी नहीं मिला है। मारपीट और तोड़फोड़ हुई है। 10 से 12 की संख्या में आरोपी पैदल ही आए थे। इस फुटेज में दूसरे संस्थान के गार्ड वगैरह दिखे हैं। दरअसल, बिहार पुलिस में सिपाही के 19,838 पदों के लिए फाइनल रिजल्ट 27 मई को जारी हुआ था। खान सर के स्टाफ का दावा है कि उनके संस्थान से सबसे अधिक छात्र सफल हुए। इसी कामयाबी का जश्न मनाने के लिए 31 मई को ‘बिहार पुलिस सम्मान समारोह’ आयोजित किया गया था। कोचिंग के स्टॉफ ने कहा कि, परिसर में लगे बड़े-बड़े बैनर और गेट प्रतिद्वंद्वी निजी कोचिंग को खटक रहे थे। इसी रंजिश में मंगलवार रात जब स्टाफ जाने की तैयारी में थे, तभी भीड़ ने हमला बोल दिया। हमले के बाद की कुछ तस्वीरें देखिए… SSP बोले- CCTV खंगाल रहे, एक्शन लेंगे पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने बताया, कुछ स्टूडेंट्स ने कोचिंग में मारपीट की है। पोस्टर भी फाड़े हैं। गार्ड को चोट आई है। CCTV से आरोपियों की पहचान की जा रही है। जो भी इस घटना में शामिल होगा। उस पर एक्शन लिया जाएगा। अब खान सर के बारे में जानिए पटना में GS रिसर्च सेंटर चलाते हैं खान सर खान सर का यूट्यूब चैनल पर एक मिनियन फॉलोअर्स हैं। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सरल भाषा में विषयों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। खान सर के कोचिंग पर जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link
हमले के बाद खान सर का कोचिंग सेंटर बंद:सड़क पर बैठे स्टूडेंट्स; फायरिंग की बात से पलटे टीचर, बोले- आज पढ़ाई नहीं होगी