बर्रा से अगवा युवती की गोली मारकर हत्या:बुलंदशहर में फेंका शव, हॉस्पिटल संचालक समेत दो आरोपी पुलिस हिरासत में


बर्रा थानाक्षेत्र से अगवा युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद उसके शव को बुलंदशहर जाकर फेंक दिया। मामले युवती की मां ने उन्नाव के नर्सिंगहोम संचालक और उसके भतीजे के खिलाफ अपहरण कर हत्या की आशंका जताते हुए मुकदमा कराया था। पुलिस आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उन्हें हत्या कबूल कर ली और दबाव बनने पर नर्सिंगहोम संचालक ने भी थाने में सरेंडर कर दिया। वहीं शव बरामद करने के लिए पुलिस टीम आरोपी भतीजे को लेकर बुलंदशहर को रवाना हो गई है। 19 मई को महिला ने दर्ज कराया था मुकदमा मूलरूप से उन्नाव की रहने वाली महिला बच्चों की पढ़ाई के लिए बी-ब्लाक कर्रही विश्वबैंक बर्रा में किराए का कमरा लेकर रहती है। 25 मई को उन्होंने बर्रा थाने में उन्नाव के शेखपुर स्थित उत्तम हास्पिटल के संचालक देवकांत उत्तम और उसके रिश्ते में भतीजे व एंबुलेंस चालक विवेक पटेल के खिलाफ मुकदमा कराया था। आरोप था कि उनकी 21 वर्षीय बेटी ने 19 मई को सदर कोतवाली में नर्सिंगहोम संचालक के खिलाफ शारीरिक शोषण करने की शिकायत की थी। इसकी जानकारी पर नर्सिंग होम संचालक के भतीजे विवेक पटेल ने बेटी के मोबाइल पर मैसेज करके मिलने के लिए बुलाया। बेटी ने उनके मोबाइल पर मैसेज करने के बाद उससे मिलने के लिए चली गई, जिसके बाद से उसका मोबाइल भी स्विच आफ हो गया। वह घर नहीं लौटी तो बर्रा थाने में अपहरण कर हत्या की आशंका जताते हुए शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी को हैलट अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया। नर्सिंगहोम संचालक ने बर्रा थाने में किया सरेंडर जानकारी के मुताबिक आरोपी विवेक ने पूछताछ में गोली मारकर हत्या करने की बात कबूल कर ली है। साथ ही यह भी जानकारी दी, उसके शव को बुलंदशहर ले जाकर फेंक आए हैं। हालांकि बर्रा पुलिस ने बुलंदशहर पुलिस से अज्ञात शव की जानकारी जुटाई तो कुछ भी पता नहीं चला। वहीं पुलिस लगातार आरोपी नर्सिंग होम संचालक की तलाश में लगी थी। दबाव बढ़ने पर मंगलवार को नर्सिंगहोम संचालक ने बर्रा थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो पुलिस को गुमराह करते एक-दूसरे पर आरोप लगाना शुरू कर दिया। हालांकि पुलिस की एक टीम आरोपी विवेक को लेकर शव की बरामदगी के लिए बुलंदशहर रवाना हो गई है। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *