गाजियाबाद में लापता दो बच्चियां सकुशल बरामद:ऑटो चालक के साथ गईं, पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाकर एक घंटे में बरामद किया


गाजियाबाद के विजय नगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर इलाके से लापता हुई दो बच्चियों को पुलिस ने कुछ ही घंटों में सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस की तत्परता से परिजनों ने राहत की सांस ली है। मामले में ऑटो चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार, घटना 1 जून की शाम करीब 5 बजे की है। मिर्जापुर इलाके की दो बच्चियां अचानक अपने घर से लापता हो गई थीं। परिजनों को जानकारी मिली कि उन्हें एक ऑटो चालक अपने साथ ले गया है। परिजनों ने बताया कि शुरुआत में उन्हें लगा कि ऑटो चालक बच्चियों को कुछ देर घुमाकर वापस छोड़ देगा, लेकिन देर रात तक जब दोनों वापस नहीं लौटीं और चालक का मोबाइल भी बंद मिला तो चिंता बढ़ गई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। कुछ ही घंटों में मिलीं बच्चियां सूचना मिलते ही विजय नगर पुलिस सक्रिय हो गई और एसीपी कोतवाली उपासना पांडे के नेतृत्व में टीम गठित कर तलाशी अभियान शुरू किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और कई स्थानों पर जांच-पड़ताल की। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते दोनों बच्चियों को उसी रात सकुशल बरामद कर लिया गया। इसके बाद उन्हें सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। ऑटो चालक से पूछताछ जारी प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ऑटो चालक बच्चियों को घुमाने के उद्देश्य से ले गया था। पुलिस ने बच्चियों से भी बातचीत की है, जिसमें किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल ऑटो चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *