![]()
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) ने एकेडमिक सेशन 2026–27 के लिए पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ करने की घोषणा की है। इस वर्ष विश्वविद्यालय द्वारा 52 विषयों में कुल 880 शोध सीटें उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिनमें 231 सीटें विश्वविद्यालय परिसर और 649 सीटें सम्बद्ध महाविद्यालयों के लिए हैं। डीन रिसर्च एंड डेवलप्मेंट डॉ नमिता तिवारी ने बताया कि मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी, फिजियोथेरेपी, फार्मेसी और एग्रीकल्चर विषयों में विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा की मेरिट और शेष 48 विषयों में प्रवेश नेट (नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट) की मेरिट के अनुसार होगा। हाइब्रिड मोड़ में होगा कोर्स वर्क
विश्वविद्यालय ने पहली बार पार्ट टाइम पीएचडी एडमिशन को विशेष प्रोत्साहन देते हुए लगभग 10 प्रतिशत सीटें वर्किंग प्रोफेशनल्स और इंडस्ट्री स्पांसर्ड कैंडीडेट के लिए प्रस्तावित की हैं। कार्यरत अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कोर्स वर्क को हाइब्रिड मोड में संचालित करने का प्रस्ताव रखा गया है। जबकि एग्जाम और इवैलुएशन प्रक्रियाएं नियमानुसार ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। यह व्यवस्था यूजीसी के प्रावधानों तथा आवश्यक रेजिडेंशियल रिक्वायरमेंट के अनुरूप होगी। कैंपस के शिक्षकों के लिए अलग स्कीम
पहली बार विश्वविद्यालय परिसर में कार्यरत शिक्षकों एवं अकादमिक कर्मियों के लिए एक विशेष कैंपस फैकल्टी पार्ट टाइम पीएचडी स्कीम प्रस्तावित की गई है। इस योजना के अंतर्गत चयन का आधार रिसर्च प्रपोजल, एकेडमिक क्रेडेंशियल और इंटरव्यू परफार्मेंस के आधार पर किया जाएगा। व्यास एआई अस्सिटेंट दूर करेगा समस्याएं
पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुगम एवं अभ्यर्थी-केंद्रित बनाने की दिशा में व्यास एआई असिस्टेंट विकसित किया गया है, जिसे विश्वविद्यालय की रिसर्च वेबसाइट के साथ एकीकृत किया गया है। यह AI आधारित डिजिटल सहायक अभ्यर्थियों को एडमिशन संबंधी सारी जानकारी देगा। इसके अलावा संबंधित प्रश्नों के त्वरित एवं सटीक उत्तर उपलब्ध कराएगा।
पीएचडी की विषयवार सीटें कोर्स – कैंपस सीट – कॉलेज सीट एग्रीकल्चरल इकोनॉमिक्स – 02 एग्रोनॉमी – 02 – 04 एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन – 02 बायोकेमिस्ट्री – 01 बायोटेक्नोलॉजी – 10 बॉटनी – 00 – 37 बिजनेस मैनेजमेंट – 09 – 03 केमिकल इंजीनियरिंग – 12 केमिस्ट्री – 12 – 22 कॉमर्स – 03 – 12 कम्यूटर एप्लीकेशन – 07 कम्यूटर साइंस – 06 मिलिट्री स्टडीज – 00 – 22 ड्राइंग एंड पेंटिंग्स – 01 – 12 इकोनॉमिक्स – 04 – 19 एजुकेशन – 06 – 62 इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन – 10 इंग्लिश – 20 – 20 फूड टेक्नोलॉजी – 06 जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग – 04 – 06 जियोग्राफी – 05 – 25 हिंदी – 03 – 75 हिंदू स्टडीज – 01 हिस्ट्री – 00 – 22 होम साइंस – 00 – 24 हार्टिकल्चर – 06 – 04 लॉ – 05 – 09 लाइफलांग लर्निंग – 03 लाइफ साइंस – 11 मैटेरियल साइंस एंड मैटलर्जी – 03 मैथमैटिक्स – 12 – 26 मैकेनिकल इंजीनियरिंग – 06 मेडिकल लैबोरेट्री टेक्नोलॉजी – 04 फिजियोथैरेपी – 03 माइक्रोबायोलॉजी – 05 म्यूजिक – 00 – 10 फार्मेसी – 12 फिलास्फी – 02 – 04 फिजिकल एजुकेशन – 07 – 21 फिजिक्स – 14 – 36 प्लांट पैथोलॉजी – 02 – 02 पॉलिटिकल साइंस – 00 – 39 साइकोलॉजी – 00 – 22 संस्कृत – 00 – 20 सोशल वर्क – 05 सोशियोलॉजी – 04 – 22 सॉइल साइंस – 02 – 04 सॉइल कंजर्वेशन – 00 – 04 स्टैटिक्स – 00 – 04 उर्दू – 00 – 14 योगा – 01 जूलॉजी – 01 – 43
Source link
CSJMU में पीएचडी की 880 सीटों पर एडमिशन शुरु:पहली बार वर्किंग प्रोफेशनल के लिए 10 प्रतिशत सीटें रिजर्व, एआई देगा एडमिशन की जानकारी