![]()
गोरखपुर के चिलुआताल को नौका विहार के तर्ज पर पयर्टक स्थल बना दिया गया है। चिलुआताल घाट का कायाकल्प शहर के उत्तरी छोर में पर्यटक स्थल के प्रमुख केंद्र के रूप में बनकर उभर आया है। लोग इसे नौका विहार 3.0 के नाम से जानने लगे हैं। यहां ताल किनारे लोगों को सुबह और शाम अद्भुद नजारा देखने को मिलेगा। बैठने के लिए थोड़ी-थोड़ी दूरी पर सीटिंग स्पेस दिया गया है। इसके अलावा रोड साइड पैदल चलने के लिए फुटपाथ। इससे लगे हुए दोनों किनारों पर रेलिंग बनाया गया है। दोनों किनारों पर पौधे भी लगाए गए हैं। जो आने वाले दिनों में सबको छाया देंगे। यहां घूमने आए लोगों के लिए खाने-पीने के स्टॉल भी लगाए गए हैं। इस पूरे परियोजना पर कुल 20 करोड़ 39 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। यहां का रास्ता फर्टिलाइजर होकर आएगा। ऊपर फोटो पर क्लिक कर VIDEO देखिए…
Source link
गोरखपुर का चिलुआताल बनकर तैयार, देखिए VIDEO:नौका विहार 3.0 नाम से हुआ फेमस, सुबह-शाम दिखेगा मनमोहक नजारा