संभल में सड़क हादसा, तीन युवकों की मौत:बाइक-स्कूटी की टक्कर, दो गंभीर घायल, सीएचसी बहजोई से रेफर


संभल में एक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना बाइक और स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर के कारण हुई। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। यह हादसा रविवार शाम करीब 07:30 बजे संभल जनपद की चंदौसी तहसील के बहजोई थाना क्षेत्र में इस्लामनगर रोड पर गांव मिर्जापुर के पास हुआ। तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी की जोरदार टक्कर हुई। घटनास्थल पर 18 वर्षीय सैफ पुत्र इरशाद (निवासी मौहल्ला कुरेशियान, कस्बा बहजोई) और गांव मंडनपुर के दो 18 वर्षीय युवक सत्यवीर पुत्र महेश और गजेंद्र पुत्र वीरपाल की मौत हो गई। सूचना मिलने पर डायल 112 और थाना पुलिस के साथ 108 एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची। एंबुलेंस से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई ले जाया गया। डॉक्टरों ने सैफ, सत्यवीर और गजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल 20 वर्षीय फेथ पुत्र कदीम और 18 वर्षीय आलम खान पुत्र रफ़ान (दोनों निवासी गांव मिर्जापुर, थाना बहजोई) को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों और घायलों के परिजन सरकारी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी है। थाना प्रभारी संत कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हुई है और दो घायल हुए हैं। यह टक्कर बाइक और स्कूटी के बीच हुई थी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *