![]()
बागपत में दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर बाइक चलाने का एक मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नियमों का उल्लंघन करने वाले बाइक चालक का 21,000 रुपए का चालान काटा गया है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर दोपहिया वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध है। यह व्यवस्था सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं की रोकथाम को ध्यान में रखते हुए लागू की गई है, क्योंकि इस एक्सप्रेस कॉरिडोर पर वाहन तेज गति से संचालित होते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दो युवक प्रतिबंधित कॉरिडोर पर बाइक चलाते हुए दिखाई दिए। वीडियो सामने आने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और वाहन की पहचान कर कार्रवाई शुरू की। जांच के बाद संबंधित बाइक चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत 21,000 रुपए का चालान जारी किया गया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और प्रतिबंधित मार्गों पर वाहन चलाने से बचें। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे नियम यात्रियों और वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं, इसलिए उनका पालन करना सभी की जिम्मेदारी है।
Source link
दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर बाइक चलाने पर 21 हजार का चालान:बागपत में वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की