नोएडा सेक्टर-151ए गोल्फ कोर्स निर्माण में लगातार देरी:10 से अधिक खसर की नहीं मिली जमीन, 113 एकड़ में 132 करोड़ से बनना है गोल्फ कोर्स


नोएडा प्राधिकरण के सेक्टर-151ए में प्रस्तावित गोल्फ कोर्स परियोजना में लगातार देरी हो रही है। करीब 113.87 एकड़ क्षेत्रफल में बनने वाले इस गोल्फ कोर्स का निर्माण कार्य साल 2021 में शुरू हुआ था, लेकिन अब तक परियोजना केवल 65 प्रतिशत ही पूरी हो सकी है। भूमि अधिग्रहण में देरी और संविदाकार की लापरवाही के चलते परियोजना की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्राधिकरण के अनुसार गोल्फ कोर्स परियोजना का कुल क्षेत्रफल 4,60,843 वर्गमीटर (113.87 एकड़) है। परियोजना की कुल संयुक्त लागत 132.49 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। इसमें सिविल कार्य पर 100.08 करोड़ रुपये, विद्युत कार्य पर 20.65 करोड़ रुपये, उद्यान कार्य पर 12.13 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। 65 प्रतिशत हो सका निर्माण
परियोजना का कार्य 1 जुलाई 2021 से शुरू किया गया था। वर्तमान में परियोजना की भौतिक प्रगति 65 प्रतिशत तथा वित्तीय प्रगति 53 प्रतिशत बताई गई है। प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार परियोजना में विभिन्न मदों में आवश्यकता के अनुरूप विचलन होने व परियोजना क्षेत्र की कुछ भूमि अब तक अनार्जित रहने के कारण कार्य प्रभावित हुआ। इसके अलावा संविदाकार स्तर पर भी अनावश्यक देरी किया। इन खसरा नंबर की नहीं मिली जमील
अब भी ग्राम कामबक्शपुर के खसरा संख्या 74, 295, 99, 101, 98, 90, 106, 107, 91 और 68 तथा ग्राम झट्टा के खसरा संख्या 456 की भूमि का अधिग्रहण बाकी है। भूलेख विभाग की ओर से इन जमीनों के अर्जन की कार्रवाई जारी है। प्राधिकरण ने यह भी माना है कि संविदाकार ने गोल्फ कोर्स निर्माण कार्य में रुचि नहीं दिखाई। इसके चलते संबंधित संविदाकार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और उसे काली सूची में डालने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। अलग से जारी किया जाएगा टेंडर
वहीं, निर्माणाधीन गोल्फ कोर्स के बचे हुए कार्यों को पूरा कराने के लिए अलग से नया टेंडर जारी करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए आगणन को सक्षम स्तर से मंजूरी मिल चुकी है। एनआईटी स्वीकृति के बाद नई निविदाएं आमंत्रित कर अनुबंध गठन के पश्चात शेष कार्य जल्द शुरू कराने की योजना है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *